Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > लखनऊ

Lucknow Transfers

Lucknow Transfer: लखनऊ में कई अफसरों के तबादले, और SDM का तबादला

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एक ओर लखनऊ नगर निगम में जोनल अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, तो वही दूसरी ओर तहसील बख्शी का तालाब में वकीलों के


lucknow transfer लखनऊ में कई अफसरों के तबादले और sdm का तबादला

डॉ अतुल मोहन सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एक ओर लखनऊ नगर निगम में जोनल अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, तो वही दूसरी ओर तहसील बख्शी का तालाब में वकीलों के विरोध के बाद एसडीएम का तबादला कर दिया गया है। एसडीएम के तबादले के आदेश जिलाधिकारी विशाख ने जारी कर दिए है। 

इन जोनल अधिकारियों में फेरबदल

विकास सिंह: इन्हें जोन 7 का नया जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मनोज यादव: इन्हें जोन 2 के जोनल अधिकारी की कमान सौंपी गई है।

आशीष कुमार, सहायक नगर आयुक्त: इन्हें जोन 8 का जोनल अधिकारी बनाया गया है।

अजीत राय: इन्हें जोन 3 के जोनल अधिकारी पद की जिम्मेदारी मिली है।

नंद किशोर: इन्हें नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

बीकेटी SDM का तबादला

लखनऊ की बख्शी का तालाब तहसील में बीते दिनों से जारी वकीलों के आंदोलन के बाद प्रशासन ने एसडीएम बीकेटी का तबादला कर दिया है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने आदेश भी जारी कर दिए है। जारी आदेश के अनुसार अब PCS अधिकारी आकाश कुमार को बीकेटी तहसील का नया SDM नियुक्त किया गया है।

PWD में भी फेरबदल 

इसके अलावा उत्तर प्रदेश शासन ने धर्मवीर सिंह को प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन के पद पर नियुक्त किया है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।