तूफानी बारिश ने निकाल दिए किसानों की आंख से आंसू

तूफानी बारिश ने निकाल दिए किसानों की आंख से आंसू

By : Swadesh Bhopal
तूफानी बारिश ने निकाल दिए किसानों की आंख से आंसू

ग्वालियर-चंबल और विंध्य क्षेत्र में 50 प्रतिशत तक फसल चौपट
श्योपुर में किसान ने फंदे पर लटककर दी जान

भोपाल। मोंथा की तूफानी बारिश ने मध्यप्रदेश के किसानों की आंखों से आंसू निकाल दिए हैं। प्रदेश भर में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही चक्रवाती बारिश के कारण सोयाबीन, सरसों, धान, उड़द, गेहूं, मटर और तिल की फसल को जबरदस्त नुकसान हुआ है।

श्योपुर में अन्नदाता ने की आत्महत्या

श्योपुर में धान की खराब फसल से परेशान किसान कैलाश मीणा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद ग्रामीणों ने आक्रोश में चक्काजाम किया। कलेक्टर ने पीड़ित किसान को मुआवजा देते हुए स्थिति को शांत कराया। वहीं, प्रभावित किसानों से मिलने पहुंचे कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने उचित मुआवजा मिलने तक जूते नहीं पहनने का संकल्प लिया।

कहा कितना नुकसान

ग्वालियर-चंबल और विंध्य क्षेत्र में फसलों को 50 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा।

धान की खड़ी फसल जमीन पर गिर गई, बालियां काली पड़ने लगीं और अंकुरण का खतरा बढ़ गया।

कई आलू और मटर की फसलें सड़ गईं।

खेतों में खड़ी और कटी फसल, दोनों प्रभावित हुईं।

ग्वालियर, मुरैना, भिंड में बाजरा भी प्रभावित हुआ।

खंडवा, बुरहानपुर, आलीराजपुर और धार में मक्का, सोयाबीन और उड़द की फसल को नुकसान की आशंका।

किसानों की कठिनाई

चक्रवात और अत्यधिक बारिश की वजह से किसानों को फसल सुखाने का मौका नहीं मिल रहा, रबी की तैयारी और बोवनी में बाधा आ रही है।

प्रशासन ने क्या किया

प्रभावित क्षेत्रों में पटवारियों ने फसल सर्वे शुरू कर दिया है। विदिशा, श्योपुर, भिंड, नर्मदापुरम, हरदा, डिंडौरी और कटनी में पंचनामे तैयार किए जा रहे हैं। नुकसान का आंकलन होने के बाद आरबीसी 4/6 के प्रावधानों के तहत प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया और विधायक हेमंत कटारे प्रस्तावक बने।

Nov 02, 2026