Hardoi Crime

Hardoi Crime: नकली नोटों के कारोबार में पिहानी के तीन युवक गिरफ्तार

नकली करेंसी छापकर बाजार में खपाने के आरोप में शाहजहांपुर पुलिस ने पिहानी के तीन युवकों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

By : विकास जैन
Hardoi Crime: नकली नोटों के कारोबार में पिहानी के तीन युवक गिरफ्तार

Hardoi Crime: नकली नोटों के कारोबार में पिहानी के तीन युवक गिरफ्तार

बृजेश कबीर, हरदोई: नकली करेंसी छापकर बाजार में खपाने के आरोप में शाहजहांपुर पुलिस ने पिहानी के तीन युवकों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में बरेली निवासी दंपति भी शामिल हैं। पुलिस ने इनसे 1,01,500 रुपये की कूटरचित करेंसी, 37,500 रुपये असली नकदी, एक प्रिंटर, सफेद कागज, कैंची और पांच मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तारी शुक्रवार को शाहजहांपुर के एनसीसी तिराहे के पास की गई।

सभी आरोपी मुस्लिम, पुलिस काले कारोबार की तह में जाएगी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सुहेल पुत्र नसीर अहमद निवासी मोहल्ला खुरमुनी, इमरान पुत्र जामिल निवासी मोहल्ला लोहानी और आशुतोष पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला मिन्डापुरवा, थाना पिहानी शामिल हैं। इनके अलावा मोहम्मद आकिल पुत्र नाजिर हुसैन और उसकी पत्नी रीना निवासी मोहल्ला कुमारन, थाना नवाबगंज, जिला बरेली को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के जरिए नकली करेंसी के नेटवर्क की तह तक जाया जाएगा।

आकिल ने बताया, उसकी मुलाकात पिहानी निवासी मुकर्रम उर्फ ठाकुर के माध्यम से इमरान से हुई थी। इमरान ने 35 हजार रुपये के बदले 50 हजार रुपये के नकली नोट देने का लालच दिया था। दिल्ली के सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पास उसने 35 हजार रुपये देकर नोटों की गड्डी ली, लेकिन बाद में वे नकली निकले। इसके बाद इमरान ने पिहानी में अपने फोटोग्राफर साथी के माध्यम से नकली नोट छापने की बात कही। कागज मुकर्रम को उपलब्ध कराना था। आकिल ने अपनी पत्नी को भी इस काम में शामिल कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बरेली और शाहजहांपुर समेत अन्य स्थानों पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में नकली नोट चलाते थे।

पुलिस ने पांचों के खिलाफ बीएनएस की धारा 178, 179, 180, 181, 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 112 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजीव कुमार, एसओजी प्रभारी निरीक्षक प्रिन्स शर्मा, सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक मोहनदेव शर्मा, उपनिरीक्षक अजयपाल सिंह, अक्षय पंवार, सूरज सिंह, कांस्टेबल अंकुर मलिक, उज्जवल, परिक्षित, विमल, आकाश, मो. आकिब, शुभम तथा महिला कांस्टेबल मीनाक्षी और सपना तोमर शामिल रहीं।