Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

कार्यकारी संघ के अभा मंडल की तीन दिवसीय बैठक आज से

कार्यकारी संघ के अभा मंडल की तीन दिवसीय बैठक आज से

कार्यकारी संघ के अभा मंडल की तीन दिवसीय बैठक आज से

जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक आज, गुरुवार से प्रारंभ हो रही है। इस बैठक में देशभर के 46 प्रांतों से 407 प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इनमें प्रमुख रूप से संघ के सभी छह सह-सरकार्यवाह, 46 प्रांतों के संघचालक, कार्यवाह, प्रांत प्रचारक और अन्य अधिकारी सम्मिलित होंगे। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

यह बैठक 1 नवंबर तक चलेगी। इसमें संघ के शताब्दी वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विशेष चर्चा होगी। इसके साथ ही अब तक संपन्न हुए शताब्दी वर्ष के आयोजनों की समीक्षा भी की जाएगी।

बैठक में विशेष जोर इस बात पर रहेगा कि देशभर में एक लाख से अधिक हिंदू सम्मेलन कैसे आयोजित किए जाएं।

Related to this topic: