स्वतंत्रता दिवस पर योगी का बड़ा भाषण

Independence Day 2026: योगी बोले- देश में सिर्फ 4 जातियां- गरीब, युवा, महिला और किसान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि देश में केवल चार जातियां हैं: गरीब, युवा, महिला और किसान। उन्होंने देशभक्ति की भावना पर भी जोर दिया।

By : नरेंद्र कुमार
Independence Day 2026: योगी बोले- देश में सिर्फ 4 जातियां- गरीब, युवा, महिला और किसान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को देशभक्ति और सांस्कृतिक रंग देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के सामने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पहली बार समारोह में ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान और हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

भगवा पगड़ी में नजर आए सीएम

भगवा पगड़ी में नजर आए सीएम योगी ने इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर भी तिरंगा फहराया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विचार का जिक्र किया, जिसमें देश की प्राथमिकता के तौर पर गरीब, युवा, महिला और किसान को चार प्रमुख वर्ग बताया गया है।

योगी बोले- अराजकता और अशिक्षा पर जीत जरूरी

सीएम योगी ने कहा कि अगर देश को अराजकता और अशिक्षा से बाहर निकालना है तो देश को बांटने और कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार देश में चार जातियां हैं-गरीब, युवा, महिला और किसान। सरकार इन चार वर्गों के लिए काम करेगी तो परिणाम और बेहतर होंगे।

पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में वंदे मातरम्

लखनऊ के विधान भवन में आयोजित मुख्य समारोह में इस बार ‘वंदे मातरम्’ का गायन विशेष आकर्षण रहा। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और ध्वजारोहण किया गया। समारोह के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक धोती-कुर्ते में और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कुर्ता-पायजामा में नजर आए।

यूपी की लोक संस्कृति की दिखी झलक

स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की संस्कृति को भी मंच पर उतारा गया। बुंदेलखंड, ब्रज और पूर्वांचल के गीतों और बोलियों पर कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और अरुणाचल प्रदेश के कलाकारों ने भी अपनी क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति पर आधारित गीत-नृत्य प्रस्तुत किए। ‘बस गए राजा राम अवधपुरी मा...’ जैसे गीतों पर सीएम योगी भी कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए। आल्हा-ऊदल की प्रस्तुति और स्वतंत्रता सेनानी ऊदा देवी के संघर्ष का मंचन भी हुआ।

पूरे यूपी में तिरंगे की धूम

लखनऊ, कानपुर, आगरा समेत प्रदेश के अलग-अलग शहरों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह रहा। घरों, दुकानों, सरकारी कार्यालयों और बड़ी इमारतों पर तिरंगा फहराया गया।आगरा में बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं कई शहरों में चौराहों और सार्वजनिक स्थानों को तिरंगे से सजाया गया। देशभक्ति के गीतों के बीच जगह-जगह ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

संबंधित सामग्री

UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

उत्तर प्रदेश में चार साल की सैन्य सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को पुलिस, PAC, होमगार्ड, वन और कारागार विभाग में 20% आरक्षण मिलेगा। भर्ती परीक्षा के बिना नियुक्ति की तैयारी है।

Nov 03, 2026
Cyclone Murasu: आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान ‘मुरासु’ , MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Cyclone Murasu: आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान ‘मुरासु’ , MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

चक्रवात मुरासु के 2-3 नवंबर के बीच आंध्र तट से टकराने की आशंका है। 110 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ 9 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

Nov 02, 2026
UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव से पहले यूपीएसटीडीसी ने अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल शुरू किया है। 1 नवंबर से रोज दो बैच चलेंगे, छह घंटे में स्थलों के दर्शन होंगे।

Oct 30, 2026
PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी हुई। उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 4482.19 करोड़ रुपये पहुंचे, देश में 9.34 करोड़ किसान लाभान्वित।

Oct 30, 2026
UP Paddy Procurement: यूपी में 1 नवंबर से धान खरीद! कॉमन धान का MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल, CM ने दिए निर्देश

UP Paddy Procurement: यूपी में 1 नवंबर से धान खरीद! कॉमन धान का MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल, CM ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीद 1 नवंबर से शुरू होगी। कॉमन धान का एमएसपी 2441 और ग्रेड ए का 2461 रुपये प्रति कुंतल तय है।

Oct 30, 2026