Breaking News
  • हिंद महासागर में भारत का बड़ा दांव! ग्रेट निकोबार में बनेगा ₹13,000 करोड़ का मेगा एयरबेस, बढ़ेगी नौसेना की ताकत
  • शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 829 और निफ्टी 262 अंक लुढ़का
  • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, इमारतें गिरीं: 8 की मौत; 4.5 फीट से ज्यादा ऊंची लहरें उठीं, 2 घंटे में 138 झटके आए
  • ईरान-इजराइल में 2 महीने बाद फिर जंग: ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया
  • MPESB की वनरक्षक, जेल प्रहरी समेत 4 परीक्षाएं रद्द: सर्वर फेल, 3 घंटे बाद मिली सूचना
  • TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार: अवैध वसूली का आरोप, देश छोड़ने की कोशिश में थे
  • TMC के राज्य सभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने इस्तीफा दिया; ममता बनर्जी की पार्टी भी छोड़ी

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

यात्रीगण ध्यान दें! इटारसी से LTTT तक चलेगी वीकली स्पेशल ट्रेन, जानें स्टॉपेज और रूट

यात्रीगण ध्यान दें! इटारसी से LTTT तक चलेगी वीकली स्पेशल ट्रेन, जानें स्टॉपेज और रूट

सूबेदारगंज से LTT के बीच इटारसी होकर वीकली स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन 5 मार्च से 27 दिसंबर 2030 तक संचालित होगी।


यात्रीगण ध्यान दें इटारसी से lttt तक चलेगी वीकली स्पेशल ट्रेन जानें स्टॉपेज और रूट

भोपाल। लंबी दूरी के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) के बीच अब साप्ताहिक स्पेशल फेयर ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन मध्य प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों, खासकर इटारसी होकर गुजरेगी, जिससे भोपाल संभाग और आसपास के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों की लगातार मांग को देखते हुए यह फैसला लिया है।

5 मार्च से 27 दिसंबर 2030 तक चलेगी ट्रेन

पश्चिम मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि सूबेदारगंज–LTT साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 मार्च 2026 से 27 दिसंबर 2030 तक दोनों दिशाओं में प्रति सप्ताह अपने तय दिन पर चलाई जाएगी। यह ट्रेन सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

ट्रेन नंबर 04115: सूबेदारगंज से LTT

ट्रेन संख्या 04115 सूबेदारगंज से प्रत्येक गुरुवार दोपहर 12.10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सतना रात 00.15 बजे मैहर 00.48 बजे कटनी 01.55 बजे जबलपुर  03.20 बजे नरसिंहपुर 04.33 बजे पिपरिया 05.38 बजे, इटारसी सुबह 07.40 बजे होकर शुक्रवार रात 20.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 04116: LTT से सूबेदारगंज

वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04116 प्रत्येक शुक्रवार रात 22.50 बजे LTT से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन इटारसी सुबह 11.15 बजे पिपरिया 12.24 बजे, नरसिंहपुर 13.30 बजे जबलपुर 15.30 बजे, कटनी 16.50 बजे, मैहर 17.43 बजे, सतना 18.50 बजे होकर तीसरे दिन रविवार सुबह 07.30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।

 इन स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन फतेहपुर, गोविन्दपुरी, भरुआसुमेरपुर, रागौल, बाँदा, चित्रकूटधाम कर्वी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 06 एसी थ्री टियर, 04 एसी थ्री टियर इकॉनमी, 06 स्लीपर क्लास, 04 जनरल सेकेंड क्लास 01 जनरेटर कार 01 एसएलआरडी शामिल रहेंगे।

30 मार्च से LHB कोच में चलेगी नर्मदा एक्सप्रेस

रेल प्रशासन ने एक और बड़ा फैसला लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली बिलासपुर–इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस के रेक को ICF से बदलकर LHB कोच में परिवर्तित किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 18234 बिलासपुर से 30 मार्च से और ट्रेन संख्या 18233 इंदौर से 31 मार्च से LHB कोच के साथ चलेगी। इस ट्रेन में कुल 22 LHB कोच होंगे, जिनमें एसी फर्स्ट, एसी सेकेंड, एसी थर्ड, स्लीपर, जनरल, एसएलआरडी और जनरेटर कार शामिल हैं।

Related to this topic: