Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Mahakal Annakshetra Prasadi

Mahakal Prasadi: महाकाल अन्न क्षेत्र में दक्षिण भारतीय व्यंजन प्रसादी में शामिल

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं के लिए अपने नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में एक नई और अनूठी पहल की शुरुआत की है।


mahakal prasadi महाकाल अन्न क्षेत्र में दक्षिण भारतीय व्यंजन प्रसादी में शामिल

Mahakal Prasadi: महाकाल अन्न क्षेत्र में दक्षिण भारतीय व्यंजन प्रसादी में शामिल |

Mahakal Annakshetra Prasadi: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं के लिए अपने नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में एक नई और अनूठी पहल की शुरुआत की है। अब अन्न क्षेत्र में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को दक्षिण भारतीय पारंपरिक व्यंजन प्रसादी के रूप में परोसे जाएंगे। शुक्रवार को बाबा महाकाल को नैवेद्य अर्पित करने के साथ इस सेवा का शुभारंभ किया गया।

एक भारत-अनेक परंपराएं

मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने एक भारत-अनेक परंपराएं थीम के तहत यह नवाचार किया है। इस पहल का उद्देश्य देश की विविध सांस्कृतिक विरासत, स्वाद और परंपराओं को महाकाल की नगरी उज्जैन में एक सूत्र में पिरोना है। दक्षिण भारत से बड़ी संख्या में उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को अब अपनी पारंपरिक प्रसादी का स्वाद बाबा महाकाल के दरबार में मिल सकेगा।

प्रत्येक मंगलवार का मेन्यू

सांभर
इडली-वड़ा
स्टीम चावल
मौसमी सब्जी
पोंगल

प्रत्येक शुक्रवार का मेन्यू

पुलिहोरा (इमली चावल)
पायसम (दक्षिण भारतीय खीर)
रसम
मौसमी सब्जी
स्टीम चावल

Related to this topic: