Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP Kisan Samman Nidhi

MP Kisan Samman Nidhi: किसानों की बल्ले बल्ले, सीएम मोहन जारी की किसान सम्मान निधि

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव  कार्यक्रम के दौरान किसान सम्मान निधि योजना की राशि जारी कर दी है।


mp kisan samman nidhi किसानों की बल्ले बल्ले सीएम मोहन जारी की किसान सम्मान निधि

MP Kisan Samman Nidhi: किसानों की बल्ले बल्ले, सीएम मोहन जारी की किसान सम्मान निधि |

MP Kisan Samman Nidhi: मध्यप्रदेश के लाखों किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी समाने आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव  कार्यक्रम के दौरान किसान सम्मान निधि योजना की राशि जारी कर दी है। मोहन सरकार ने प्रदेश के करीब 82 लाख से अधिक किसानों खातों में 3300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की है। 

किसानों के खातों में 4 हजार आंतरित 

आपको बता दें कि खंडवा जिले की नई कृषि उपज मंडी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में सीएम मोहन यादव आज शामिल हुए थे। इस दौरान सीएम मोहन ने कृषि, सिंचाई, आधुनिक खेती और किसान कल्याण जैसी बड़ी योजनाओं की जानकारी दी। बता दें की मोहन सरकार ने किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में 4 हजार रूपए की राशि किसानों के खातों में आंतरित की है। 

सीएम मोहन का कांग्रेस पर हमला

कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव के अलावा जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और हजारों किसान मौजूद रहे। सीएम मोहन भोपाल से खंडवा हेलीकॉप्टर से पहुंचे है। अपने संबोधन के दौरान सीएम मोहन ने प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और विपक्षी दल कांग्रेस जमकर हमला बोला। सीएम मोहन ने कहा कि हमारी सरकार ने यूसीसी लागू कर एक समान अधिकार, एक कानून लागू किया है। सरकार ने यूसीसी लागू करने के लिए साढ़े तीन करोड़ मैसेज प्रदेश से मिले है। कांग्रेस ने यूसीसी का विरोध करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन महिलाओं के हितों में ध्यान रखते हुए हमारी सरकार ने यूसीसी बिल लागू किया है। हमारे लिए सबका सम्मान बराबर है। 

Related to this topic: