मध्य प्रदेश के भिंड से भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के पुत्र पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह का निधन हो गया है। वे बीते लंबे समय से लिवर संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे...
MLA Narendra Singh Kushwaha: भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के बेटे का दिल्ली में निधन |
MLA Narendra Singh Kushwaha: मध्य प्रदेश के भिंड से भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के पुत्र पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह का निधन हो गया है। वे बीते लंबे समय से लिवर संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन का समाचार मिलते ही भिंड शहर और पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।
दिल्ली में चल रहा था इलाज
मीडिया की खबरों के अनुसार तबीयत बिगड़ने पर पुष्पेंद्र सिंह को इलाज के लिए दिल्ली लाया गया था। वे बीते आठ दिनों से ILBS अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टरों के हर संभव प्रयास के बावजूद मंगलवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से भिंड स्थित उनके गृह निवास लाया जा रहा है।
अपने पीछे छोड़ गए 6 साल का बेटा
पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह अपने पीछे 6 वर्ष का एक मासूम बेटा और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के बेटे के निधन की खबर के बाद उनके समर्थक, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके निवास पर पहुंचाना शुरू हो गए है।