सिहोरा बवाल में 10 और गिरफ्तार

जबलपुर सिहोरा विवादः पुलिस ने हंगामा करने वाले 10 और आरोपी पकड़े, दोनों पक्ष पर FIR

सिहोरा के आजाद चौक में हुए विवाद के बाद पुलिस ने 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। कुल 59 गिरफ्तार, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज, जांच जारी।

By : संजय चतुर्वेदी
जबलपुर सिहोरा विवादः पुलिस ने हंगामा करने वाले 10 और आरोपी पकड़े, दोनों पक्ष पर FIR

Jabalpur Sihora violence

जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा स्थित आजाद चौक में गुरुवार रात हुए विवाद के बाद हालात अब नियंत्रण में हैं। इलाके में पुलिस की लगातार गश्त जारी है। हालांकि लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, लेकिन आवाजाही सामान्य रूप से हो रही है। इस बीच पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए शुक्रवार और शनिवार की सुबह 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

59 आरोपियों तक पहुंची गिरफ्तारी

इससे पहले पुलिस 49 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी। ताजा कार्रवाई के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 59 हो गई है। जिन 10 आरोपियों को हाल में पकड़ा गया है, वे हिंदू पक्ष से बताए जा रहे हैं और उन पर दूसरे वर्ग के धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

प्रदर्शन के दौरान बढ़ा तनाव, लाठीचार्ज

शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने पहले समझाइश दी, लेकिन भीड़ के न मानने पर लाठीचार्ज कर लोगों को तितर-बितर करना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

सीसीटीवी और पूछताछ के आधार पर कार्रवाई

पुलिस टीमों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। कई असामाजिक तत्व घटना के बाद फरार हो गए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच और अन्य अधिकारी भी जांच में जुटे हैं।

कैसे भड़का विवाद

गुरुवार रात आजाद चौक पर दो पक्षों के बीच कहासुनी ने अचानक उग्र रूप ले लिया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए और पथराव व तोड़फोड़ शुरू हो गई। हालात भगदड़ जैसे बन गए। सिहोरा सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को खदेड़कर स्थिति पर काबू पाया। एक पक्ष की ओर से उसी रात एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

बस से ले जाए गए आरोपी

पुलिस ने रात में ही कई उपद्रवियों की पहचान कर ली थी। कुछ किशोर और अधिक उम्र के लोगों को सिहोरा में ही छोड़ दिया गया, जबकि करीब 25 से 30 आरोपियों को बस से शहर के विभिन्न थानों में ले जाकर गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026