Breaking News
  • डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा
  • टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया
  • ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, फिर कतर पर हमला, अमेरिका बोला आज होगा अब तक का सबसे बड़ा अटैक
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत की रसोई पर! घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा
  • कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद
  • 23 साल पुराने पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम बरी, हाईकोर्ट ने कहा– साजिश के पुख्ता सबूत नहीं

होम > प्रदेश

सिद्धार्थनगर में कोडीन सिरप बरामद

यूपी में पुलिस और SSB की बड़ी कामयाबी: बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप बरामद

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के मोहाना क्षेत्र में पुलिस और SSB ने 119 कोडीन सिरप व 160 कैप्सूल जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।


यूपी में पुलिस और ssb की बड़ी कामयाबी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप बरामद

लखनऊः उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई ने नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ा प्रहार किया है। मोहाना थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित कोडीन सिरप और स्पास-प्रॉक्स कैप्सूल की बड़ी खेप पकड़ी गई। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूरे गिरोह की कड़ी जोड़ दी है।

वाहन चेकिंग के दौरान खुली तस्करी की परत

सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र में भरमी-पननी मार्ग पर सड्डा मोड़ के पास नियमित वाहन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक मुड़कर भागने लगे। टीम को शक हुआ तो घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया गया।

तलाशी लेने पर एक गत्ते के डिब्बे से 119 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप और 160 स्पास-प्रॉक्स कैप्सूल बरामद हुए। इसके साथ ही एक पल्सर बाइक, दो मोबाइल फोन और भारतीय व नेपाली मुद्रा मिलाकर कुल 18,305 रुपये भी जब्त किए गए।

पड़ोसी देश में सप्लाई की थी तैयारी

पुलिस के सीनियर अधिकारी के निर्देश पर  मोहाना थाना प्रभारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिकरी बाजार निवासी इमरान पुत्र अनवर अली और नेपाल के रुपनदेही जिले निवासी सुहैल उर्फ मोहम्मद नसीम शेख के रूप में हुई है।

पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि यह खेप चैनपुर निवासी विजय शेखर यादव ने उपलब्ध कराई थी। दवाओं को नेपाल ले जाकर बेचने की योजना थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विजय शेखर यादव को भी गिरफ्तार कर लिया।

NDPS एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई

तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। इस संयुक्त अभियान में SSB की 66वीं वाहिनी के निरीक्षक प्रदीप कुमार, सब इंस्पेक्टर सर्वेश यादव और चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह समेत कई जवान शामिल रहे।

इस कार्रवाई को सीमावर्ती क्षेत्र में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है। पुलिस और SSB ने साफ संकेत दिया है कि सीमाई इलाकों में अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related to this topic: