शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी के फिजिकल थानांतर्गत खिन्नी नाके पर स्थित नशा मुक्ति केंद्र से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। केंद्र में नौकरी कर रहे एक युवक का शव गुना में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को फेंकने के आरोप लगाए हैं।
मिला जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी की सुबह गुना में रेलवे स्टेडियम में एक युवक का शव पड़ा मिला था। युवक की पहचान राहुल पुत्र राजकुमार प्रजापति के रूप में हुई। वह निवासी संजय कालोनी फिजिकल का रहने वाला है। 16 फरवरी को उसका पीएम करवाने के बाद परिजन शव को शिवपुरी लेकर आए और उसका अंतिम संस्कार किया।
परिवालों ने लगाए हत्या के आरोप
केंद्र संचालक ने दी सफाई
इस पूरे मामले में जब नशा मुक्ति केंद्र के संचालक अगम तोमर से बात की गई तो उनका कहना था कि राहुल को दो साल पहले उनके परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था। बाद में उसके पिता ने कहा कि आप इसे अपने यहीं रख लो। बकौल अगम तोमर लड़का केंद्र पर रहने के बावजूद बाहर से नशा करने लगा था। इसलिए दीवाली के बाद मैंने उसे गुना नशा मुक्ति केंद्र पर भेज दिया था।
इसकी जानकारी उसके परिवार वालों को है। इसके अलावा 14 फरवरी की शाम को वह केंद्र पर चाय पीने के बाद बाइक से सामान खरीदने के लिए बाजार गया था। वहां से यह लौट कर नहीं आया। इस पूरे घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध हैं। मैंने खुद पुलिस का कहा है कि इस पूरी घटना का खुलासा किया जाए।