Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

मथुरा में अश्लील वीडियो का सनसनीखेज मामला, ‘इमरान’ के टारगेट पर थीं 50 हिंदू लड़कियां

मथुरा में अश्लील वीडियो का सनसनीखेज मामला, ‘इमरान’ के टारगेट पर थीं 50 हिंदू लड़कियां

मथुरा में अश्लील वीडियो का सनसनीखेज मामला ‘इमरान’ के टारगेट पर थीं 50 हिंदू लड़कियां

Case of 'love jihad : उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें हिंदू लड़कियों ने एक मुस्लिम युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इस घटना के सामने आते ही इलाके में भारी हंगामा मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है। साथ ही स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रेमजाल और ब्लैकमेलिंग का चौंकाने वाला मामला

मथुरा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें इमरान नामक आरोपी ने हिंदू युवतियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। आरोपी मछली मंडी इलाके का रहने वाला है। पेशे से ऑटो ड्राइवर बताया जा रहा है। इमरान अपने नाम और पहचान को बदलकर युवतियों से दोस्ती करता था, फिर उनके साथ निजी पलों की वीडियो बनाकर उनका भरोसा जीतता था और बाद में उनका शोषण करता था।

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

इमरान युवतियों के साथ बने अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। मामले के सामने आने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए और उन्होंने आरोपी के खिलाफ प्रदर्शन कर पुलिस को शिकायत की। हिंदू संगठनों के अनुसार, इमरान ने अब तक करीब 23 युवतियों के साथ इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है।

‘लव जिहाद’ का मामला बताकर सख्त कार्रवाई की मांग

हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी इमरान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को ‘लव जिहाद’ करार देते हुए कई स्थानीय संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूछताछ में इमरान ने बताया कि उसके निशाने पर करीब 50 लड़कियां थीं।

Related to this topic: