Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Satyanarayan Sattan’s Daughter Joins Congress

पूर्व भाजपा विधायक सत्यनारायण सत्तन की बेटी ने थामा कांग्रेस का दामन

र्व भाजपा विधायक सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया ने कांग्रेस का दामन थामा, कहा- विचारधारा इंदिराजी से जुड़ी थी


पूर्व भाजपा विधायक सत्यनारायण सत्तन की बेटी ने थामा कांग्रेस का दामन

अपने बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा के पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। मंगलवार को भोपाल में कनुप्रिया ने कांग्रेस नेता मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सियासी गलियारों में सतन की बेटी का कांग्रेस में जाना चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले में सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि यह बेटी का अपना फैसला था। उनकी विचारधारा इंदिराजी से जुड़ी थी, इसी कारण वे कांग्रेस में गई।

कनुप्रिया का राजनीतिक सफर और विचारधारा

कनुप्रिया ने पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की थी और फिर कांग्रेस से जुड़े एक संगठन की जिम्मेदारी संभाली थी। तीन माह पहले वे कांग्रेस नेताओं के साथ इंदिरा प्रतिमा पर नजर आई थीं। तभी से चर्चा होने लगी थी कि वे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं।

बेटी के कांग्रेस में जाने पर भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन ने कहा, “देश में वैचारिक स्वतंत्रता है। यह मनुष्य का अधिकार है कि उसे क्या पसंद है। जिसका मन जहां लगता है और जिसकी जैसी विचारधारा होती है, वह उसी संगठन के प्रति आकर्षित होता है। मैं जिस संगठन में हूं, वहां विचारधारा थोपी नहीं जाती है।”

“मेरे दादा-परदादा कांग्रेसी थे”- कनुप्रिया

कनुप्रिया ने कहा, “मेरी बेटी की विचारधारा इंदिराजी को लेकर थी। जिस पार्टी को उसने श्रेष्ठ माना, उसी पार्टी के साथ वह गई। यह उसका अपना फैसला है। मेरे पिता भले ही भाजपा के विधायक रहे हैं, लेकिन मेरे दादा व परदादा कांग्रेसी थे। मेरी मां भी एनएसयूआई से जुड़ी थीं, इसी कारण कांग्रेस की विचारधारा ने मुझे आकर्षित किया।”