Sara Arjun Visits Mahakal Temple in Ujjain

फिल्म ‘धुरंधर’ की एक्टर सारा अर्जुन ने किए महाकाल दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

फिल्म धुरंधर की अभिनेत्री सारा अर्जुन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और भस्म आरती में शामिल हुईं। उन्होंने नंदी हॉल में दर्शन कर महाकाल का आशीर्वाद लिया और सभी के स्वास्थ्य की कामना की।

By : स्वदेश डेस्क
फिल्म ‘धुरंधर’ की एक्टर सारा अर्जुन ने किए महाकाल दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के फिल्म ‘धुरंधर’ की अभिनेत्री सारा अर्जुन पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ उनके पिता राज अर्जुन और मां सान्या भी मौजूद रहे। सारा ने नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल होकर आस्था व्यक्त की।

भस्म आरती में शामिल हुईं सारा अर्जुन

सारा अर्जुन सुबह करीब 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुईं। वे लगभग दो घंटे तक मंदिर परिसर में मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा के साथ “जय महाकाल” के जयकारे लगाए और पूरी भक्ति भावना से आरती में भाग लिया।आरती के बाद सारा अर्जुन ने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल को जल अर्पित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

‘महाकाल के दर्शन से मिला सुकून’

जानकारी के अनुसार सारा अर्जुन अपनी मां के जन्मदिन के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं थीं। उन्होंने इस अवसर को विशेष बताते हुए परिवार के साथ आस्था व्यक्त की।दर्शन के बाद सारा अर्जुन ने कहा कि महाकाल के दर्शन कर उन्हें अत्यंत शांति और सुकून मिला। उन्होंने बताया कि उन्होंने विशेष रूप से कुछ नहीं मांगा, बल्कि सभी के अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की।

फिल्मी करियर और पहचान

सारा अर्जुन ने बहुत कम उम्र में विज्ञापनों और फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। वे हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ से उन्हें व्यापक पहचान मिली है।

संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

शहडोल जिले के ब्यौहारी में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े माल वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कूली बच्चे समेत करीब 30 लोग घायल हुए। वहीं, 10 की हालत गंभीर है।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026