संघ शताब्दी वर्ष: वृहद गृह संपर्क विशेष अभियान में विशिष्टजनों से मिले स्वयंसेवक

संघ शताब्दी वर्ष: वृहद गृह संपर्क विशेष अभियान में विशिष्टजनों से मिले स्वयंसेवक

By : Swadesh Bhopal
संघ शताब्दी वर्ष: वृहद गृह संपर्क विशेष अभियान में विशिष्टजनों से मिले स्वयंसेवक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर महानगर में वृहद गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से स्वयंसेवक हर नगर-बस्ती में घर-घर जाकर संघ के उद्देश्य और पंच परिवर्तन को बताने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।

भारतीय सिन्धु सभा की प्रदेश सचिव, उ.प्र. महिला व्यापार मण्डल की जिला अध्यक्ष और इनव्हीलर क्लब की चार्टर प्रेसीडेंट श्रीमती सालिनी गुरुबक्शानी एवं उनके पति अशोक गुरुबक्शानी, संचालक फर्म हरिराम रेडिमेड, सीपरी बाजार से व्यापक गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत उनके निवास पर घुमन्तू कार्यसमूह, कानपुर प्रांत के सह-समन्वयक राजकुमार जी ने संपर्क कर संघ साहित्य भेंट किया।

इसी तरह, लाइंस क्लब एवं लघु उद्योग व्यापार संघ के अध्यक्ष राजीव बब्बर से भेंट के दौरान संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य दुर्गादास जी, विभाग प्रचारक मनोज जी और व्यापार मण्डल झोकनबाग के अध्यक्ष जयकिशन प्रेमानी ने संघ साहित्य भेंट किया।

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, ओलंपियन एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अशोक ध्यानचन्द के निवास पर क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख जय प्रकाश जी, विभाग प्रचारक मनोज जी, महानगर सह संघ चालक जय सिंह जी और सह-समन्वयक घुमन्तू कार्य समूह कानपुर प्रांत राजकुमार जी एवं संपर्क अभियान प्रमुख दिनेश जी ने भेंट कर संघ साहित्य प्रदान किया।

कैंट क्षेत्र के CEO अभिषेक आजाद से भेंट करते हुए महानगर प्रचारक सक्षम जी और संपर्क अभियान प्रमुख दिनेश ने संघ साहित्य भेंट किया। इस अवसर पर कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण और स्वदेशी के विषयों पर रुचिकर वार्तालाप हुआ।

रामनाथ जैन, लायन्स क्लब के अध्यक्ष और लघु उद्योग व्यापार संघ के अध्यक्ष से उनके निवास पर झाँसी प्रवास पर आए श्रीमान दुर्गादास जी, संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, विभाग प्रचारक मनोज जी और जयकिशन प्रेमानी ने सम्पर्क कर संघ साहित्य भेंट किया।

संबंधित सामग्री

संघ की शताब्दी यात्रा : आत्ममंथन, आत्मविलोप और भविष्य की चुनौतियाँ

संघ की शताब्दी यात्रा : आत्ममंथन, आत्मविलोप और भविष्य की चुनौतियाँ

संघ की सौ वर्ष की यात्रा उपहास से अपेक्षा तक पहुँची है। अब संवाद, सामाजिक विश्वसनीयता, समन्वय और मूल वैचारिक अधिष्ठान बनाए रखना उसकी प्रमुख चुनौतियाँ हैं।

Nov 02, 2026
RSS के शताब्दी समारोह का समापन 20 अक्टूबर को, शामिल होंगे जगदीप धनखड़ और इजरायली कॉन्सुल जनरल

RSS के शताब्दी समारोह का समापन 20 अक्टूबर को, शामिल होंगे जगदीप धनखड़ और इजरायली कॉन्सुल जनरल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष के समारोहों का समापन 20 अक्टूबर को नागपुर में आयोजित होने वाले वार्षिक विजयादशमी कार्यक्रम के साथ करने की तैयारी में है।

Oct 17, 2026
Hanuman Ansh Movie: कद कितना भी ऊंचा क्यों न हो, पैर हमेशा जमीन पर रहने चाहिए: अजीम शेख

Hanuman Ansh Movie: कद कितना भी ऊंचा क्यों न हो, पैर हमेशा जमीन पर रहने चाहिए: अजीम शेख

बॉलीवुड की फिल्म हनुमान अंश में हेड कांस्टेबल गोविंद बने झांसी के अजीम शेख ने स्वदेश से बातचीत में संघर्ष, सफलता और नवोदित कलाकारों को लेकर खुलकर बात की।

Oct 02, 2026
Jhansi Hadsa: झांसी में सुखनई नदी में दर्दनाक हादसा; जल तर्पण के दौरान पिता-पुत्र समेत 5 डूबे, मौत

Jhansi Hadsa: झांसी में सुखनई नदी में दर्दनाक हादसा; जल तर्पण के दौरान पिता-पुत्र समेत 5 डूबे, मौत

मऊरानीपुर के देवरी सिंह पुरा में सुखनई नदी में जल तर्पण करने गए एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 5 की डूबने से मौत हो गई। पिता को बचाने उतरे बेटे और साथी भी बह गए।

Sep 29, 2026
साधना स्थली है संघ शिक्षा वर्गः विमल गुप्ता

साधना स्थली है संघ शिक्षा वर्गः विमल गुप्ता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रांत में शिवपुरी, ब्यावरा और बैतूल में संघ शिक्षा वर्ग शुरू हुए। 743 स्वयंसेवक 15 दिन का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

May 18, 2026