Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Rudraksha Mahotsav: Devkinandan Thakur to Arrive T

मेहनत का फल, मुसीबतों का हल सब महादेव के हाथ में : पं. मिश्रा

सीहोर के कुबेरेश्वरधाम में रुद्राक्ष महोत्सव जारी, आज पं. देवकीनंदन ठाकुर की कथा। पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा—सब महादेव के हाथ में


मेहनत का फल मुसीबतों का हल सब महादेव के हाथ में  पं मिश्रा

रुद्राक्ष महोत्सवः आज आएंगे कथा वाचक पं. देवकीनंदन ठाकुर

मेहनत का फल, मुसीबतों का हल और आने वाला कल  सब महादेव के हाथ में है। निःस्वार्थ भाव से कर्म करना चाहिए और फल के लिए ईश्वर पर भरोसा रखना चाहिए, क्योंकि वही सब कुछ नियंत्रित करते हैं।महादेव पर विश्वास रखना हमें हर मुश्किल से बाहर निकालता है। सच्ची मेहनत से ही जीवन में सफलता मिलती है, जिसे भगवान सही समय पर प्रदान करते हैं। जब सब कुछ शिव के हाथ में है, तो व्यर्थ की चिंता नहीं करनी चाहिए और महादेव के नाम का स्मरण करना चाहिए। उक्त विचार जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वरधाम पर जारी सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव के अंतर्गत भव्य शिवमहापुराण कथा के दौरान व्यक्त किए गए।

आध्यात्मिक चेतना पर चर्चा

सीहोर की पावन धरा पर जारी ‘शिवमहापुराण कथा’ के पांचवें दिन रुद्राक्ष रिसर्च सेंटर की भविष्यगामी योजनाओं और आध्यात्मिक चेतना पर विस्तृत चर्चा हुई। महोत्सव में लाखों की संख्या में उमड़े जनसैलाब के बीच धर्म, विज्ञान और सामाजिक संस्कारों का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला।

पांचवें दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने प्रवचन दिए। बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, कथा वाचक राघव मिश्रा सहित अन्य विद्वानों ने कथा में सहभागिता की।इस अवसर पर मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह भी महोत्सव में सम्मिलित हुए और रुद्राक्ष महादेव की अर्चना की। उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष महादेव का यह स्वरूप अलौकिक है। इनके दर्शन से एक साथ द्वादश ज्योतिर्लिंगों के पुण्य और प्रताप का अनुभव होता है। पूज्य गुरुदेव के माध्यम से यहां जो सेवा कार्य हो रहे हैं, वे वंदनीय हैं।सुबह के समय शिवम मिश्रा, पंडित समीर शुक्ला और पंडित विनय मिश्रा सहित अन्य आचार्यों ने धाम में रुद्राक्ष निर्मित शिवलिंग का विशेष अभिषेक किया।

 

Related to this topic: