Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

झांसी में RSS का गृह संपर्क अभियान, समाज में जागरूकता फैलाने की मुहिम

झांसी में RSS का गृह संपर्क अभियान, समाज में जागरूकता फैलाने की मुहिम

झांसी में rss का गृह संपर्क अभियान समाज में जागरूकता फैलाने की मुहिम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत 1 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक संचालित गृह संपर्क अभियान के तहत छत्रसाल नगर में स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर संपर्क किया।

इस विशेष अवसर पर संघ विजयादशमी उत्सव, प्रबुद्ध जन गोष्ठियाँ, घर-घर संपर्क अभियान, हिंदू सम्मेलन, युवा जागरण कार्यक्रम तथा अधिकाधिक स्थानों पर नई शाखाओं के संचालन जैसे कई आयोजन कर रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद बढ़ाना, संगठन के कार्यों की जानकारी देना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।

इसी क्रम में झांसी महानगर के सभी नगरों- छत्रसाल, वासुदेव, छावनी, दीनदयाल, माधव, सीपरी, शिवाजी, सारन्ध्रा, बबीना, विश्वकर्मा और दुर्ग नगर की बस्तियों में स्वयंसेवकों की टोलियाँ सक्रिय रूप से पहुंच रही हैं। स्वयंसेवक नागरिकों से सीधे संवाद कर सामाजिक विषयों पर चर्चा कर रहे हैं और शताब्दी वर्ष के उद्देश्य एवं कार्यक्रमों की जानकारी साझा कर रहे हैं।

गृह संपर्क अभियान में नगर संचालक आशुतोष, नगर कार्यवाह विनय, सह नगर कार्यवाह धर्मेंद्र, नगर विस्तारक रजनीश, बस्ती प्रमुख जयकिशन प्रेमानी, नगर सेवा प्रमुख सुशील सहित मनोज ख्यानी, भूषण आनंदानी, हीरालाल कोडवानी, घनश्याम आदि स्वयंसेवक विशेष रूप से शामिल रहे।

Related to this topic: