Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

RSS Pramukhjan Meet in Gwalior Today

संघ की प्रमुखजन गोष्ठी आज, सह सरकार्यवाह करेंगे संबोधित

ग्वालियर में संघ की प्रमुखजन गोष्ठी आज शाम 6 बजे। सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल करेंगे संबोधित।


संघ की प्रमुखजन गोष्ठी आज सह सरकार्यवाह करेंगे संबोधित

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुखजन गोष्ठी 18 फरवरी को सायं 6 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रोत्थान न्यास के तत्वावधान में आयोजित इस गोष्ठी के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ.कृष्ण गोपाल जी होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग संघचालक प्रहलाद सबनानी ने बताया कि शताब्दी वर्ष में संघ ने समाज की सज्जन शक्ति को साथ लेकर विश्व के सामने आदर्श प्रस्तुत करने, सशक्त और समर्थ भारत निर्माण करने का संकल्प लिया है। इसी तारतम्य में हिंदू सम्मेलनों के बाद अब प्रमुखजन गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं।

Related to this topic: