RSS मार्च नर्मदापुरम में

नर्मदापुरम की दो बस्तियों में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन

नर्मदापुरम में RSS द्वारा पथ संचलन किया गया, जिसमें समाज में एकता और सामाजिक समरसता के संदेश दिए गए। संतोष व्यास ने हिंदुत्व को राष्ट्रीय तत्व बताया।

By : नरेंद्र कुमार
नर्मदापुरम की दो बस्तियों में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन

हिंदुत्व हमारा राष्ट्रीय तत्व, समाज में एकता और अपनत्व आवश्यक: संतोष व्यास

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नर्मदापुरम की शिवाजी बस्ती तथा रामदास एवं गुरुनानक बस्ती में पथ संचलन निकाला गया। घोष की धुन पर अनुशासित पंक्तियों में निकले गणवेशधारी स्वयंसेवकों का बस्तीवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भारत माता के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। पथ संचलन के माध्यम से अनुशासन, सामाजिक समरसता, एकता और राष्ट्रभाव का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संस्कृत भारती विभाग एवं जिला प्रज्ञा प्रवाह के प्रज्ञा प्रमुख संतोष व्यास ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुत्व हमारा राष्ट्रीय तत्व है। हमें समाज में एकता, अपनत्व, संस्कार और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। संघ की कार्यपद्धति ‘मैं’ से ‘हम’ की भावना विकसित करने वाली है। समूह में कार्य करना संघ के हृदय का भाव है।

उन्होंने कहा कि समाज में निश्छल प्रेम, सेवा, चरित्र निर्माण तथा एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बनने की भावना आवश्यक है। शरीर, मन और बुद्धि के समन्वय के साथ सकारात्मक विचारों का संचार होना चाहिए। जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता और एकता के लिए कार्य करना समय की आवश्यकता है। जीवन में अच्छे संस्कार, चरित्र की शुद्धता और समाज के प्रति समर्पण का भाव होना चाहिए।

पुष्पवर्षा कर नागरिकों ने किया स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत

शिवाजी बस्ती का पथ संचलन नर्मदा नदी के दक्षिण तट स्थित विवेकानंद घाट से घोष की धुन के साथ प्रारंभ हुआ। इसके बाद स्वयंसेवक बस्ती के विभिन्न मार्गों से निकले। वहीं, रामदास एवं गुरुनानक बस्ती का पथ संचलन पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल के प्रांगण से प्रारंभ होकर दोनों बस्तियों के प्रमुख मार्गों से गुजरा। दोनों क्षेत्रों में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

राष्ट्रकार्य के लिए समर्पित हैं स्वयंसेवक: राजकुमार

रामदास बस्ती के पथ संचलन में वरिष्ठ समाजसेवी नंदकिशोर यादव तथा शिवाजी बस्ती के पथ संचलन के अवसर पर नगर कार्यवाह विकेश राजपूत एवं जिला सद्भावना कार्य प्रमुख राजकुमार उपस्थित रहे।जिला सद्भावना कार्य प्रमुख राजकुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति की महत्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के उद्देश्य तथा राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा भारत की सांस्कृतिक पहचान है। यह आदि-अनंत है और पीढ़ी-दर-पीढ़ी प्रवाहित होती रही है।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
Dhar Bhojshalahistory:  भोजशाला के इतिहास पर संघ की प्रदर्शनी, तस्वीरों के जरिए दिखाई गई खिलजी के आक्रमण तक की कहानी

Dhar Bhojshalahistory: भोजशाला के इतिहास पर संघ की प्रदर्शनी, तस्वीरों के जरिए दिखाई गई खिलजी के आक्रमण तक की कहानी

मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला एक बार फिर चर्चा में है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक के दौरान भोजशाला के इतिहास पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई।

Nov 03, 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा, पंच परिवर्तन के क्रियान्वयन तथा शाखा विस्तार और दृढ़ीकरण पर होगा विचार-विमर्श

Nov 02, 2026
संघ की शताब्दी यात्रा : आत्ममंथन, आत्मविलोप और भविष्य की चुनौतियाँ

संघ की शताब्दी यात्रा : आत्ममंथन, आत्मविलोप और भविष्य की चुनौतियाँ

संघ की सौ वर्ष की यात्रा उपहास से अपेक्षा तक पहुँची है। अब संवाद, सामाजिक विश्वसनीयता, समन्वय और मूल वैचारिक अधिष्ठान बनाए रखना उसकी प्रमुख चुनौतियाँ हैं।

Nov 02, 2026
Dr. Mohan Bhagwat Bhopal: भोपाल में आचार्य समयसागर महाराज से हुई RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की मुलाकात

Dr. Mohan Bhagwat Bhopal: भोपाल में आचार्य समयसागर महाराज से हुई RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की मुलाकात

राजधानी भोपाल में वर्षा योग चातुर्मास कर रहे आचार्य समयसागर महाराज के दर्शनार्थ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पहुंचे।

Oct 29, 2026