Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Ramganj Bazaar Accident

Ramganj Bazaar Accident: रामगंज बाजार में सड़क हादसा, सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत

बुधवार को थाना रामगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे-330 (अयोध्या-प्रयागराज मार्ग) पर रामगंज बाजार की सब्जी मंडी के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई।


ramganj bazaar accident रामगंज बाजार में सड़क हादसा सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत

Ramganj Bazaar Accident: रामगंज बाजार में सड़क हादसा, सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत |

शिवपूजन मिश्रा, अमेठी/रामगंज: बुधवार को थाना रामगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे-330 (अयोध्या-प्रयागराज मार्ग) पर रामगंज बाजार की सब्जी मंडी के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामगंज बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास एक कार ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार मोहनलाल मौर्य (54) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रामगंज चौकी प्रभारी रणजीत सिंह पुलिस टीम और डायल-112 के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मोहनलाल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मोहनलाल मौर्य निवासी शंकरपुर, कोहड़ौर, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मोहनलाल सुल्तानपुर स्थित श्रीराम फाइनेंस में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को वह ड्यूटी के सिलसिले में रामगंज बाजार आए थे। इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर फरार कार और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। रामगंज चौकी प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को सीएचसी भादर भेजा गया था, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फरार कार और चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related to this topic: