Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Rameshwar Sharma

Rameshwar Sharma: रामेश्वर शर्मा का बयान, बदतमीजी छोड़ें ओवैसी, गिरती रहेंगी मिसाइलें

भोपाल के हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर अब तक का सबसे तीखा और विवादित हमला बोला है।


rameshwar sharma रामेश्वर शर्मा का बयान बदतमीजी छोड़ें ओवैसी गिरती रहेंगी मिसाइलें

Rameshwar Sharma: रामेश्वर शर्मा का बयान, बदतमीजी छोड़ें ओवैसी, गिरती रहेंगी मिसाइलें |

Rameshwar Sharma: भोपाल के हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर अब तक का सबसे तीखा और विवादित हमला बोला है। ओवैसी द्वारा हाल ही में दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए रामेश्वर शर्मा ने भाषा की मर्यादा पर सवाल उठाए, बल्कि ऑपरेशन सिंदूर, मिसाइल हमलों और समान नागरिक संहिता के मुद्दों पर ओवैसी को खुलेआम घेरते हुए उन्हें कोर्ट जाने की चुनौती दी।

तीखा हमला और चुनौती

विधायक रामेश्वर शर्मा ने असदुद्दीन ओवैसी की भाषा पर आपत्ति जताते हुए कहा कि बदतमीजी की भाषा छोड़ें' ओवैसी यदि खुद को बैरिस्टर कहते हैं, तो उन्हें बदतमीजी की भाषा छोड़ देनी चाहिए। हम समाज के हर वर्ग और वर्ग-विशेष का सम्मान करते हैं, लेकिन यदि वे अमर्यादित भाषा बोलेंगे तो उन्हें भी वैसा ही करारा जवाब मिलेगा। विधायक ने आगे कहा कि ओवैसी, तुम तो खुद वकील हो। मेरा पूरा भाषण सुनो और हिम्मत है तो मुझे कोर्ट ले जाओ। मैं कल भी अपने बयान पर कायम था और आज भी कायम हूं।

गिरती रहेंगी मिसाइलें...

भाजपा विधायक ने कहा मिसाइले वाले बयान को लेकर कहा कि हमारे देश के वैज्ञानिकों ने जो मिसाइलें तैयार की हैं, भारतीय सेना ने उनका इस्तेमाल कर भारत विरोधी ताकतों के घर पर गिराकर अपनी ताकत दिखाई है। जब मिसाइलें सीमा पार इस्लामाबाद में आतंकवादियों के ठिकानों पर गिरीं, तो वहां आतंकी रो रहे थे और भारत में बैठकर कुछ नए-नए जिन्ना छाती पीट रहे थे। उन्होंने साफ कहा कि जहां-जहां आतंकवाद और भारत विरोधी गतिविधियों के कैंप चलेंगे, वहां भारत की मिसाइलें हमेशा तैयार रहेंगी।

यूसीसी पर बड़ा दावा

समान नागरिक संहिता पर अपनी बात रखते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अगर हर राजनीतिक दल हिंदुओं का वोट चाहता है, तो हिंदू कानून या सर्वसम्मत कानून लागू होने में क्या बुराई है? UCC लागू होने के बाद 5 बीवी और 25 बच्चे वाली व्यवस्था हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। गृह मंत्री अमित शाह की घोषणा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 2029 तक देश के 21 राज्यों में यूसीसी लागू हो जाएगा। मध्य प्रदेश में इस दिशा में कदम बढ़ चुके हैं। अब चाहे कोई छाती पीटे या इस्लामाबाद से अपने तार जोड़े, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मंशा के अनुसार UCC पूरे देश में लागू होकर रहेगा।

Related to this topic: