रायपुर GATE परीक्षा में नकल गिरोह पकड़ा

रायपुर में GATE परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल, 3 'मुन्ना भाई' और 3 साल्वर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर में GATE परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कराते अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 6 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

By : संजय मिश्रा
रायपुर में GATE परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल, 3 'मुन्ना भाई' और 3 साल्वर गिरफ्तार

रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में GATE परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल कराने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने परीक्षा देने आए तीन परीक्षार्थियों समेत तीन साल्वरों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह एक अभ्यर्थी से दो लाख रुपए लेकर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कराता था। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

हरियाणा से जुड़ा है नकल सिंडिकेट

पुलिस के मुताबिक गिरोह के तार हरियाणा से जुड़े हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सुमित सहवाग, नरेंद्र कुमार और बंटी कुमार शामिल हैं, जिनमें दो बीटेक डिग्रीधारी हैं। ये लोग हरियाणा के दर्शन सहवाग, लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्की और अमर को परीक्षा में पास कराने रायपुर आए थे। तीनों परीक्षार्थी पहले ही बीटेक कर चुके हैं और एमटेक में प्रवेश के लिए GATE परीक्षा दे रहे थे। इनमें से दो नौकरी भी कर रहे हैं।

यू-ट्यूबर और इंजीनियर बना रहे थे प्लान

जांच में सामने आया कि परीक्षार्थियों ने हरियाणा के नकल सिंडिकेट से संपर्क किया था। सिंडिकेट के सरगना ने यू-ट्यूबर नरेंद्र कुमार और इंजीनियर सुमित सहवाग को कैंडिडेट्स के साथ भेजा। परीक्षा केंद्र के अंदर जाने से पहले अभ्यर्थियों को सूक्ष्म ब्लूटूथ ईयर डिवाइस दिए गए।

जूतों में छिपाकर ले गए डिवाइस

14 जनवरी को सरोना स्थित एक निजी कॉलेज में परीक्षा आयोजित थी। तीनों परीक्षार्थी ब्लूटूथ ईयर डिवाइस जूतों में छिपाकर परीक्षा हॉल में पहुंचे। तय समय पर डिवाइस एक्टिव किया गया और बाहर बैठे साल्वर मोबाइल फोन के जरिए उत्तर बताने लगे।

सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधि दिखने पर केंद्र प्रभारियों ने पुलिस को सूचना दी। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। परीक्षा देने आए छात्र और नकल कराने वाले सिंडिकेट के दोनों सदस्यों को आरोपी बनाया गया है।

बरामद हुए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 सूक्ष्म ब्लूटूथ ईयर डिवाइस, 4 अन्य ब्लूटूथ डिवाइस, 8 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। साथ ही नकल से संबंधित सामग्री भी बरामद की गई है।

आगे की जांच जारी

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है। उन्होंने हरियाणा के कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस का कहना है कि सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

संबंधित सामग्री

Mirzapur The Movie Review: गुड्डू-मुन्ना का भौकाल, सीटीमार मोमेंट्स से भरपूर फिल्म

Mirzapur The Movie Review: गुड्डू-मुन्ना का भौकाल, सीटीमार मोमेंट्स से भरपूर फिल्म

Mirzapur The Movie Review: अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और पंकज त्रिपाठी की फिल्म में गुड्डू-मुन्ना का भौकाल बरकरार है। जानिए कैसी है मिर्जापुर द मूवी।

Sep 04, 2026
Mirzapur Movie: मिर्जापुर द मूवी की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग, ₹22 करोड़ तक कमाई का अनुमान

Mirzapur Movie: मिर्जापुर द मूवी की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग, ₹22 करोड़ तक कमाई का अनुमान

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को रिलीज होगी। एडवांस बुकिंग और जबरदस्त क्रेज के चलते पहले दिन ₹18-22 करोड़ नेट कमाई का अनुमान है।

Sep 02, 2026
Mirzapur Movie Promo: मुन्ना भैया का नया अवतार देख बढ़ी हलचल, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का प्रोमो जारी

Mirzapur Movie Promo: मुन्ना भैया का नया अवतार देख बढ़ी हलचल, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का प्रोमो जारी

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए प्रोमो में मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित का दमदार अंदाज नजर आया। 4 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ी।

Aug 24, 2026
Mirzapur Movie: द मूवी का नया पोस्टर रिलीज, कालीन-मुन्ना-गुड्डू-बबलू का फिर दिखेगा भौकाल

Mirzapur Movie: द मूवी का नया पोस्टर रिलीज, कालीन-मुन्ना-गुड्डू-बबलू का फिर दिखेगा भौकाल

'मिर्जापुर: द मूवी' के चार नए पोस्टर सामने आए हैं। कालीन भैया, मुन्ना भैया, गुड्डू और बबलू की झलक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

Aug 09, 2026
बड़े पर्दे पर लौटेगा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, कल रिलीज होगा टीजर

बड़े पर्दे पर लौटेगा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, कल रिलीज होगा टीजर

मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कलीन भैया के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी होने के बाद फैंस में उत्साह बढ़ गया है। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मिर्जापुर: द मूवी का टीजर 25 जून को रिलीज होगा।

Jun 24, 2026