Breaking News
  • गूगल प्रमुख सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से की मुलाकात, एआई इम्पैक्ट समिट में 20 फरवरी को लेंगे भाग
  • महाराष्ट्र में मुस्लिमों के 5% आरक्षण का आदेश रद्द, 2014 में कांग्रेस अध्यादेश लाई थी
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी भारत की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक इंसान बन गए हैं
  • राज्यसभा की 37 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव, महाराष्ट्र में 7 सीटों पर वोटिंग
  • MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आज से बर्फबारी

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

Raipur: Businessman Dies of Heart Attack While Pla

मैदान में अचानक टूटी जिंदगी: रायपुर में बैडमिंटन खेलते कारोबारी को आया हार्ट अटैक, मौत

रायपुर में बैडमिंटन खेलते समय कारोबारी को हार्ट अटैक आया, मैदान में गिरते ही मौत। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


मैदान में अचानक टूटी जिंदगी रायपुर में बैडमिंटन खेलते कारोबारी को आया हार्ट अटैक मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेलते-खेलते मौत का एक और मामला सामने आया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के सोनकर बाड़ी मैदान में दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहे एक कारोबारी को अचानक हार्ट अटैक आ गया। शटल कॉक उठाने के दौरान वह जमीन पर गिरे और फिर दोबारा नहीं उठ सके।

वीडियो हुआ वायरल

घटना 16 फरवरी की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखता है कि कारोबारी खेल के दौरान सामान्य स्थिति में थे, लेकिन कुछ ही सेकंड में हालात बदल गए। आसपास मौजूद लोग तुरंत उनके पास पहुंचे।

57 वर्षीय हार्डवेयर कारोबारी थे मृतक

मृतक की पहचान अमृत बजाज (57) के रूप में हुई है। वह ईदगाह भाठा इलाके के रहने वाले थे और हार्डवेयर कारोबार से जुड़े थे। दोस्तों के मुताबिक, वह रोजाना एक्सरसाइज और बैडमिंटन खेलने मैदान आते थे.अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका  घटना के बाद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अमृत बजाज शुगर के मरीज थे, हालांकि नियमित तौर पर एक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो करते थे। उनका अंतिम संस्कार 16 फरवरी को मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया।

हार्ट अटैक के 4 और मामले

पहला मामला : चलती बाइक पर अटैक

13 अगस्त 2025 को अंबिकापुर में एक युवक को बाइक चलाते समय हार्ट अटैक आ गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि करीब एक घंटे तक शव सड़क पर पड़ा रहा।

दूसरा : बैडमिंटन के बाद मौत

23 मई 2025 को भिलाई निवासी 35 वर्षीय हिमांशु श्रीवास्तव रायपुर के सप्रे शाला स्कूल में बैडमिंटन खेलने पहुंचे थे। खेल के बाद आराम करने बैठे ही वह अचानक मुंह के बल गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

तीसरा: फिट दिखने वाले नेता की मौत

3 फरवरी 2025 को एक्टर और भाजपा नेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। 41 साल की उम्र में अचानक हुई इस मौत ने सभी को चौंका दिया। वह दिखने में पूरी तरह फिट थे और अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए।

चौथा: स्कूटी स्टार्ट करते वक्त गिर पड़े

3 मई को अंबिकापुर में 35 वर्षीय युवा बस कारोबारी इंद्रजीत सिंह बाबरा उर्फ सन्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। स्कूटी स्टार्ट करते समय उन्हें सीने में दर्द हुआ और वह गिर पड़े। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

आखिर क्या होता है हार्ट अटैक?

हार्ट की ब्लड सप्लाई तीन प्रमुख नसों से होती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर इन नसों में ब्लॉकेज बनने लगता है। 40 फीसदी तक ब्लॉकेज आमतौर पर ज्यादा नुकसान नहीं करता, लेकिन जब यह 70 फीसदी से ज्यादा हो जाता है, तो हार्ट में खून का प्रवाह रुकने लगता है। इसी स्थिति को हार्ट अटैक कहा जाता है, जो कई बार अचानक जानलेवा साबित होता है।