Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Moradabad Police

Moradabad Police: मुरादाबाद में अवैध गेस्ट हाउस पर छापा, तीन हिरासत में, गैंगरेप का मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिलारी थाना पुलिस ने सिरसी रोड स्थित गांव ढकिया में अवैध रूप से संचालित बिरला गेस्ट हाउस पर अचानक छापेमारी कर उसे सील कर दिया है।


moradabad police मुरादाबाद में अवैध गेस्ट हाउस पर छापा तीन हिरासत में गैंगरेप का मामला दर्ज

Moradabad Police: मुरादाबाद में अवैध गेस्ट हाउस पर छापा, तीन हिरासत में, गैंगरेप का मामला दर्ज |

नरेश भारद्वाज,मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिलारी थाना पुलिस ने सिरसी रोड स्थित गांव ढकिया में अवैध रूप से संचालित बिरला गेस्ट हाउस पर अचानक छापेमारी कर उसे सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक महिला, एक नाबालिग और दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान महिला द्वारा दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SSP के निर्देश पर छापेमारी

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशों के तहत बिलारी पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बिरला गेस्ट हाउस के संचालन में अनियमितताएं और अवैध गतिविधियां पाई गईं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गेस्ट हाउस को मौके पर ही सील कर दिया है। छापेमारी के दौरान मौके से एक महिला, एक नाबालिग और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप

पूछताछ के दौरान हिरासत में ली गई महिला ने दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर और प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में नाबालिग के भी मौजूद रहने के कारण पुलिस इसे संवेदनशील मानकर पोक्सो/बाल संरक्षण कानूनों व अन्य पहलुओं से जांच कर रही है।

दस्तावेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गेस्ट हाउस के संचालन से जुड़े सभी रिकॉर्ड, रजिस्टर और अवैध रूप से इसे चलाने वालों की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे अन्य गेस्ट हाउस और होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।