संविधान दिवस पर पदाधिकारियों ने ली शपथ,किया अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण

संविधान दिवस पर पदाधिकारियों ने ली शपथ,किया अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण

जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण परिवेश में संविधान दिवस पर रविवार को कार्यक्रम आयोजित हुई। मुख्यालय स्थित समाहरणालय द्वार के समक्ष स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया गया। अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, एडीएम नरेश झा, सदर एसडीओ अश्वनी कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

By : Bhopal Desk
संविधान दिवस पर पदाधिकारियों ने ली शपथ,किया अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण

मधुबनी । जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण परिवेश में संविधान दिवस पर रविवार को कार्यक्रम आयोजित हुई। मुख्यालय स्थित समाहरणालय द्वार के समक्ष स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया गया। अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, एडीएम नरेश झा, सदर एसडीओ अश्वनी कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।अवसर पर पदाधिकारियों ने भारत के संविधान की अक्षुण्णता व वैधता कानूनन व्यवस्थित धाराओं के तदनुरूप निर्देश में कार्य निर्वहन की शपथ दोहराया। अवसर पर एसपी सुशील कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान की अक्षुण्णता की रक्षा सभी आमजनों का पुनीत कर्त्तव्य है।

एसडीओ अश्वनी कुमार ने संविधान दिवस समारोह की भव्य आगाज पर उपस्थित गणमान्य लोगों को शुभकामनाएं दी। एसडीओ ने कहा कि भारतीय संविधान के जनक डा भीमराव अम्बेडकर प्रणम्य हैं।भारतीय संविधान तुलनात्मक दृष्टिकोण से विश्व वाङमय में विशिष्ट है।डीपीआरओ परिमल कुमार ने बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर शहर के बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों ने हिस्सा लिया । डीपीआरओ ने बताया कि जिला सभी इक्कीस प्रखंड व अंचल सहित अन्य कार्यालयों में डीएम अरविन्द कुमार के निर्देश पर रविवार को संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित की गई। प्राप्त सूचनानुसार शैक्षणिक संस्थानों में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित की गई।

जेएनबी आदर्श संस्कृत कालेज लगमा में प्राचार्य डा सदानन्द झा की अध्यक्षता में संविधान दिवस समारोह आयोजित की गई। अवसर पर प्राचार्य डा सदानन्द झा ने कहा कि भारतीय संविधान की मूलभूत संरचना के अनुरूप कार्यों का निष्पादन राष्ट्रीय आत्मा की प्रबल सम्मान है।अवसर पर डा राघव कुमार झा,डा रमेश झा,डा सुशील चौधरी,सहायक प्राध्यापक सोनी कुमारी,डा नागेन्द्र झा,आकाश पाण्डेय, रीना जैन,मनीष कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

26 नवंबर को संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र होगा आयोजित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

26 नवंबर को संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र होगा आयोजित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस पर विधानसभा के विशेष सत्र की घोषणा की। उन्होंने पंजाब में भाजपा सरकार बनने का दावा करते हुए कांग्रेस और आप पर हमला बोला।

Nov 03, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026
राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और भारत की सांस्कृतिक चेतना

राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और भारत की सांस्कृतिक चेतना

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल की राजनीतिक विरासत और भारत की भाषाई, सांस्कृतिक विविधता में छिपी एकता को रेखांकित किया गया है।

Oct 31, 2026
National Unity Day: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

National Unity Day: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। वे अहमदाबाद मेट्रो, सड़क, आंगनवाड़ी और कृषि क्षेत्र की कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

Oct 31, 2026
DM Shashank Chaudhary: जनशिकायतों पर डीएम सख्त, बोले- कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखे समाधान

DM Shashank Chaudhary: जनशिकायतों पर डीएम सख्त, बोले- कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखे समाधान

जनशिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता निभाकर जिम्मेदारी पूरी करने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं।

Oct 27, 2026