Pritam Lodhi Meets CM, Calls Incident a Mistake

शिवपुरी थार विवाद पर भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने दी सफाई, सीएम मोहन यादव से मुलाकात के बाद बदले सुर

शिवपुरी थार मामले में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी सीएम मोहन यादव से मिले। उन्होंने विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वे तैश में आ गए थे और पार्टी ने उन्हें हिदायत दी है। swadesh news

By : स्वदेश डेस्क
शिवपुरी थार विवाद पर भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने दी सफाई, सीएम मोहन यादव से मुलाकात  के बाद बदले सुर

 भोपाल। शिवपुरी में थार गाड़ी से हुए हादसे और उसके बाद विवादित बयान को लेकर घिरे भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। पार्टी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट की और मामले पर सफाई दी।

सीएम से मुलाकात के बाद दिया बयान

मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात के बाद विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि उन्होंने अपना पक्ष पार्टी के सामने रख दिया है। उनके अनुसार पार्टी नेतृत्व ने उन्हें अनुशासन को लेकर हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि “पार्टी ने हमें ट्यूशन दी है और समझाया है कि ऐसे मामलों में संयम रखना चाहिए।”

विवादित बयान पर दी सफाई

विधायक ने कहा कि घटना के दौरान वे भावनात्मक रूप से आहत हो गए थे। उन्होंने स्वीकार किया कि “मेरे लड़के का जुलूस निकाला गया था, इसी कारण मैं तैश में आ गया और शब्दों का चयन गलत हो गया।” उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य किसी अधिकारी या व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का नहीं था।

पार्टी ने दिया था नोटिस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसमें उनके आचरण को अनुशासनहीन बताया गया था। नोटिस में तीन दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया था, जिसके बाद विधायक ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया।

क्या है पूरा मामला

यह विवाद 16 अप्रैल को हुए उस हादसे से जुड़ा है जिसमें विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की थार गाड़ी से पांच लोगों को टक्कर लग गई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद विधायक की ओर से कथित रूप से आपत्तिजनक बयान सामने आए थे।

पुलिस अधिकारी पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद

मामले में एसडीओपी आयुष जाखड़ के खिलाफ विधायक द्वारा की गई टिप्पणी के बाद विवाद और बढ़ गया था। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों ने कार्रवाई की मांग उठाई थी। मामले को लेकर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एसोसिएशन ने भी आपत्ति जताई थी और कार्रवाई की मांग की थी। वहीं कर्मचारी संगठनों ने विरोध की चेतावनी दी थी। 

संबंधित सामग्री

Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

देवास में अवैध शराब की तस्करी रोकने के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले थाना प्रभारी दिलीप पूरी के बलिदान के बाद प्रदेश की मोहन सरकार सख्त हो गई है।

Nov 04, 2026
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026