Breaking News
  • डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा
  • टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया
  • ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, फिर कतर पर हमला, अमेरिका बोला आज होगा अब तक का सबसे बड़ा अटैक
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत की रसोई पर! घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा
  • कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद
  • 23 साल पुराने पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम बरी, हाईकोर्ट ने कहा– साजिश के पुख्ता सबूत नहीं

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ दर्दनाक हादसा: सपा नेता की मौत

दर्दनाक हादसाः सपा नेता की चलती कार पर गिरा हाईमास्ट पोल, मौत ने चीखने का मौका भी नहीं दिया

प्रतापगढ़ के बाबूगंज बाजार में चलती कार पर हाईमास्ट पोल गिरने से सपा नेता लाल बहादुर यादव की मौत, CCTV में कैद हादसा।


दर्दनाक हादसाः सपा नेता की चलती कार पर गिरा हाईमास्ट पोल मौत ने चीखने का मौका भी नहीं दिया

uttar Pradesh News |

प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने सबको स्तब्ध कर दिया। सपा नेता लाल बहादुर यादव की चलती कार पर अचानक हाईमास्ट लाइट का पोल गिर गया। इसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना अचानक था कि वह चीख भी नहीं पाए। पोल कार के ड्राइवर साइड के अगले हिस्से पर गिरा, जिससे वाहन का पिछला हिस्सा करीब दो फीट ऊपर उठ गया। इस घटना का डरावना सीसीटीवी भी सामने आया है।

बाबूगंज बाजार में हुआ हादसा

घटना दोपहर करीब एक बजे अंतू क्षेत्र के बाबूगंज बाजार की है। भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के सामने हाईमास्ट लाइट लगाने का काम चल रहा था। मजदूर पोल खड़ा कर रहे थे, तभी वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा। उसी समय सपा नेता लाल बहादुर यादव अपनी क्रेटा कार से शहर की ओर जा रहे थे। वह ठेकेदारी का कार्य भी करते थे और बाबूगंज बाजार के ही निवासी थे।

CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर

पेट्रोल पंप से सटे एक बंगले के सीसीटीवी कैमरे में पूरा हादसा रिकॉर्ड हो गया। करीब 14 सेकेंड की फुटेज में दिखता है कि कार रफ्तार में आगे बढ़ रही है और ऊपर से हाईमास्ट का पोल गिरता हुआ दिखाई देता है। कुछ ही सेकेंड में पोल सीधे कार के अगले हिस्से पर आ गिरता है।

 

सीट और पोल के बीच फंसे नेता

पोल गिरते ही कार का पिछला हिस्सा हवा में उठ गया और अगला हिस्सा बुरी तरह दब गया। लाल बहादुर यादव सीट और पोल के बीच फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पोल हटाने की कोशिश की और उन्हें बाहर निकाला, लेकिन वह कुछ बोल नहीं पा रहे थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाईमास्ट पोल खड़ा करने के दौरान पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं किए गए थे। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Related to this topic: