Breaking News
  • प्रतापगढ़ में हादसे में सपा नेता की मौत, कार पर गिरे हाईमास्ट पोल से गई जान
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > इन्दौर

MD ड्रग्स स्मगलिंग केस में पुलिस और तस्करों की सांठगांठ, कई दागदारों का नाम आयेगा सामने...

MD ड्रग्स स्मगलिंग केस में पुलिस और तस्करों की सांठगांठ, कई दागदारों का नाम आयेगा सामने...

md ड्रग्स स्मगलिंग केस में पुलिस और तस्करों की सांठगांठ कई दागदारों का नाम आयेगा सामने

वर्दी के पीछे छिपा काला कारोबार : इंदौर शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब ACP टी.डी. सिंह की अगुवाई में हुई छानबीन के दौरान आजाद नगर थाने के कांस्टेबल लखन गुप्ता को MD ड्रग्स तस्करी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया। जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं कि लखन गुप्ता स्मगलर्स के साथ मिलकर ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था। इस मामले ने पुलिस विभाग के भीतर गहरी पैठ बनाए भ्रष्टाचार की परतें खोल दी हैं।

तस्करी का मजबूत नेटवर्क

सूत्रों के अनुसार, लखन गुप्ता कई महीनों से इस अवैध धंधे में सक्रिय था और उसने पुलिस की वर्दी का फायदा उठाकर तस्करी का एक मजबूत नेटवर्क तैयार कर लिया था।  फिलहाल, पुलिस की टीम इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और आने वाले दिनों में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

इस घटना के बाद इंदौर के लोगों में भारी आक्रोश है। शहरवासी इस बात से स्तब्ध हैं कि जो पुलिस उन्हें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी संभालती है, उसी के कुछ लोग कानून तोड़ने में शामिल पाए गए। 

इंदौर पुलिस के लिए यह मामला अब सिर्फ तस्करी का नहीं, बल्कि अपने विभाग को बेदाग साबित करने की भी चुनौती बन गया है। देखना होगा कि इस मामले में और कितने बड़े नाम सामने आते हैं और पुलिस विभाग इस पर क्या कदम उठाता है।