Breaking News
  • दिल्लीः लाल किला ब्लास्ट मामले में 7500 पेज की चार्जशीट दाखिल, 10 आरोपियों पर आतंकी नेटवर्क चलाने का आरोप
  • होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज डूबा,ओमान तट के पास हादसा, 14 क्रू मेंबर्स को कोस्टगार्ड ने बचाया
  • UP में आंधी-तूफान, 98 लोगों की मौत, 80kmph की आंधी में एक युवक उड़ गया
  • वीडी सतीशन केरलम के मुख्यमंत्री होंगे, चुनाव नतीजे के 10 दिन बाद कांग्रेस का ऐलान
  • मध्य प्रदेश के देवास में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद कई लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की खबर
  • सोना 9,345 और चांदी 22,853 महंगी, इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% करने का असर

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

NCC पीएम रैली में भावुक हुए मोदी, बोले– अजित दादा ने महाराष्ट्र और देश के लिए बहुत काम किया

NCC पीएम रैली में भावुक हुए मोदी, बोले– अजित दादा ने महाराष्ट्र और देश के लिए बहुत काम किया

दिल्ली में NCC पीएम रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। बोले- महाराष्ट्र और देश के विकास में उनका बड़ा योगदान रहा।


ncc पीएम रैली में भावुक हुए मोदी बोले– अजित दादा ने महाराष्ट्र और देश के लिए बहुत काम किया

नई दिल्ली। कैंटोनमेंट के कैरियप्पा परेड ग्राउंड में बुधवार को उस वक्त माहौल गंभीर हो गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत ही शोक संदेश से की। नेशनल कैडेट कोर (NCC) की पीएम रैली में पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

NCC पीएम रैली में पीएम और रक्षा मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को NCC पीएम रैली में शामिल होने पहुंचे। इस साल रैली की थीम रखी गई थी, “राष्ट्र प्रथम – कर्तव्यनिष्ठ युवा”। पीएम ने NCC कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है, लेकिन उससे पहले उन्होंने दुखद हादसे में अजित पवार के निधन का जिक्र किया।

अजित पवार को श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने कहा हादसे में अजित और कुछ साथी हमारे बीच नहीं रहे। यह बहुत दुख की घड़ी है। हम सभी उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि अजित दादा ने महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देश के विकास में भी अहम योगदान दिया। गांवों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने लगातार काम किया, यही वजह है कि लोग उन्हें याद करेंगे।

गणतंत्र दिवस शिविर का समापन

दरअसल, NCC पीएम रैली महीनेभर चले एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 के समापन का प्रतीक है। इस शिविर में देशभर से कुल 2,406 NCC कैडेट्स ने हिस्सा लिया, जिनमें 898 बालिका कैडेट्स शामिल रहीं। इतना ही नहीं, भूटान, श्रीलंका, ब्राजील, नेपाल और मलेशिया समेत 20 से ज्यादा मित्र देशों से 200 से अधिक कैडेट्स और अधिकारी भी इस शिविर का हिस्सा बने।

युवाओं और NCC की भूमिका पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में युवाओं की ताकत और NCC की भूमिका पर कहा कि इस बार भी बड़ी संख्या में लड़कियों ने हिस्सा लिया, इसके लिए उन्होंने खास तौर पर बधाई दी, कुछ ही सालों में NCC कैडेट्स की संख्या 14 लाख से बढ़कर 20 लाख हो गई है बॉर्डर और कोस्टल इलाकों में NCC कैडेट्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. पीएम ने कहा कि NCC युवाओं का ऐसा मंच है, जहां अपनी विरासत को गर्व के साथ जिया जा रहा है।

पीएम मोदी ने बताया कि इस साल वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर NCC ने देशभर में कार्यक्रम किए। वीर सागर यात्रा इसका उदाहरण है उन्होंने अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों को परमवीर चक्र विजेताओं के नाम दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि NCC ने राष्ट्रनायकों को सम्मान देने की उस भावना को आगे बढ़ाया है।