Breaking News
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > प्रदेश

Dhirendra Shastri 11000 KM Rath Yatra

पंडित धीरेंद्र शास्त्री करेंगे 11 हजार KM की रथयात्रा, हिंदू एकता से घर वापसी अभियान

पंडित धीरेंद्र शास्त्री 11 हजार KM की रथयात्रा करेंगे। हिंदू एकता और 'घर वापसी' अभियान को बढ़ावा देने के लिए बागेश्वर धाम में आयोजित कन्या विवाह महोत्सव में हिस्सा लिया।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री करेंगे 11 हजार km की रथयात्रा हिंदू एकता से घर वापसी अभियान

खजुराहो। खजुराहो के पास बागेश्वर धाम में सातवां सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव भव्य तरीके से जारी है। शुक्रवार को 301 बेटियों की हल्दी रस्म हुई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। इस अवसर पर बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री को भी हल्दी लगाई गई। मीडिया से बात करते हुए पंडित शास्त्री ने सनातन हिंदू एकता और 'घर वापसी' अभियान को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि इस बार पदयात्रा का स्वरूप बदलकर रथयात्रा के रूप में निकाली जाएगी।

आज बागेश्वर धाम में मेंहदी और संगीत

सातवें सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शनिवार को मेंहदी और संगीत समारोह आयोजित किया जाएगा। दुल्हनों को मेंहदी लगाने के लिए जयपुर और स्थानीय जिले की टीमें मौजूद रहेंगी। संगीत समारोह में फिल्मी कलाकार मनोज तिवारी प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल और राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी शामिल होंगे। भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी बड़े पैमाने पर की गई है, जिसमें सब्जी, पूड़ी, खिचड़ी, खीर, मिठाई, अचार, सलाद, रोटी, दाल और चावल परोसे जाएंगे।

हिंदू एकता और 'घर वापसी' अभियान  

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि समाज की सहभागिता से ही सामूहिक कन्या विवाह का काम सफल हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बार 3000 बेटियों के विवाह कराने का भरोसा दिखाया है, और यह पूरी तरह समाज की मदद और सहभागिता से ही संभव होगा। भाईचारे और सामाजिक समरसता पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई। केवल बातों से नहीं, मंदिरों में संतों के माध्यम से ही हिंदू एकता संभव है।" उनका मानना है कि यह संदेश बागेश्वर धाम से पूरे भारत में फैलना चाहिए।

height=960
बागेश्वर धाम में सातवां सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव

पंडित शास्त्री ने रथयात्रा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इस बार पदयात्रा का स्वरूप बदला गया है और अब 11 हजार किलोमीटर की रथयात्रा निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य सनातन हिंदू एकता और 'घर वापसी' अभियान को देशभर में फैलाना है। धीरे-धीरे यात्रा के दौरान विभिन्न जगहों पर हिंदू एकता का मंच बनाकर लोगों से शपथ ली जाएगी। गुरुकुल और शिक्षा पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम वैदिक गुरुकुल, कैंसर अस्पताल और अन्नपूर्णा प्रकल्प के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में काम कर रहा है। उनका कहना है कि ऐसा करके वे सनातन मूल्यों को पूरी दुनिया में उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करना चाहते हैं। 

Related to this topic: