Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

जल्द पूरी होगी नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी रफ्तार

जल्द पूरी होगी नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी रफ्तार

जल्द पूरी होगी नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी रफ्तार

उप मुख्यमंत्री ने नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की

मध्पय्रदेश उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सोमवार को मंत्रालय में नर्सिंग भर्ती, काउंसलिंग और पदस्थापना प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी औपचारिकताओं को प्राथमिकता से पूरा कर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र समाप्त की जाए, ताकि प्रदेश के अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

भर्ती से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार

राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि नर्सिंग एवं सहायक स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2023 की ए.एन.एम. परीक्षा के आधार पर 515 पदों पर पदस्थापना पूर्ण हो चुकी है, जबकि 2025 की परीक्षा के आधार पर 972 पदों पर प्रक्रिया जारी है।

नए पदों पर तेजी से भर्ती

उप मुख्यमंत्री ने नए पदों पर भर्ती के लिए तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 1260 नर्सिंग पदों पर भर्ती हेतु नियम संशोधन प्रस्ताव शीघ्र अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। वहीं, मेडिकल कॉलेजों में 1557 पदों पर भर्ती प्रस्ताव विभाग में विचाराधीन है और इसका मांग पत्र जल्द ही कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) को भेजा जाएगा।

नर्सिंग शिक्षकों और अस्पताल सहायकों की भर्ती

स्वास्थ्य मंत्री शुक्ल ने नर्सिंग शिक्षकों के 328 पदों और 383 अतिरिक्त पदों पर भर्ती शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अस्पताल सहायकों के 1200 पदों पर भर्ती नियमों में संशोधन प्रक्रिया को तेज करने को कहा। बैठक में प्रमुख सचिव संदीप यादव, संचालक दिनेश श्रीवास्तव और उप सचिव शुचिस्मिता सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related to this topic: