राजस्थान-एमपी में ओले, यूपी के 30 जिलों में कोहरा; हिमाचल के मनाली में बर्फबारी

राजस्थान-एमपी में ओले, यूपी के 30 जिलों में कोहरा; हिमाचल के मनाली में बर्फबारी

उत्तर भारत में अगले 5 दिन में 3 वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बारिश, बर्फबारी और कोहरे का असर जारी रहेगा। राजस्थान-एमपी में ओले गिरे, यूपी में कोहरा।

By : Swadesh Bhopal
राजस्थान-एमपी में ओले, यूपी के 30 जिलों में कोहरा; हिमाचल के मनाली में बर्फबारी

नई दिल्ली। उत्तर भारत का मौसम रविवार से ही अचानक बदल गया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई, जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश में ओले गिरे। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन फरवरी तक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय रहेंगे, जिनका असर हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के रूप में देखने को मिलेगा।

मैदानों में भी हल्की बारिश और कोहरा

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मैदानों में भी हल्की बारिश होने और कोहरे की संभावना बनी हुई है। सोमवार सुबह 7 बजे तक आगरा, सरसवा, बरेली, हिंडन और बठिंडा जैसे इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई।

IMD का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी, दिल्ली और आंध्र प्रदेश के समुद्री किनारे वाले जिलों में अगले तीन घंटों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 5 से 7 फरवरी के बीच तीसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से पश्चिमी हिमालयी राज्यों में फिर से मौसम में बदलाव की उम्मीद है।

 वेस्टर्न डिस्टरबेंस क्या है?

पश्चिमी विक्षोभ, जिसे वेस्टर्न डिस्टरबेंस कहते हैं, भूमध्यसागर से आने वाली हवाओं का एक सिस्टम है। यह खासकर सर्दियों में उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी कराता है। इस बार भी इसके सक्रिय होने से उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंडक और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

 हिमालयी राज्यों में ठंड की खबर

सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में पारा माइनस 8 डिग्री, लद्दाख के द्रास में माइनस 15.1 डिग्री और हिमाचल के काल्पा में माइनस 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार से जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह, अनंतनाग और कुलगाम जिलों में बर्फबारी जारी है। वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री धाम में भी लगातार बर्फ गिर रही है।

 मैदानों में ठंड और कोहरे का कहर

हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन ठंड अभी भी महसूस की जा रही है। हरियाणा के अंबाला में तापमान 12.4 डिग्री, हिसार में 11 डिग्री और भिवानी, नारनौल में 6 से 6.5 डिग्री के बीच रहा। पंजाब के अमृतसर और गुरदासपुर में तापमान 6 डिग्री के आस-पास था, जबकि लुधियाना में 7.6 और पटियाला में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संबंधित सामग्री

MP में मौसम का मिजाज बदला: सागर, श्योपुर और दमोह में गिरे ओले, 30 जिलों Alert

MP में मौसम का मिजाज बदला: सागर, श्योपुर और दमोह में गिरे ओले, 30 जिलों Alert

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। सागर, श्योपुर और दमोह में ओले गिरे, 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी। मौसम विभाग ने भारी बारिश और तापमान में गिरावट की चेतावनी दी।

May 04, 2026
भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, दिल्ली से बिहार-झारखंड तक बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, दिल्ली से बिहार-झारखंड तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड में आंधी-बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत हैं।<br/>

Apr 24, 2026
उत्तर भारत में मौसम का तांडव: चारों धाम में बर्फबारी, बारिश और लैंडस्लाइड 

उत्तर भारत में मौसम का तांडव: चारों धाम में बर्फबारी, बारिश और लैंडस्लाइड 

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर तेज, उत्तराखंड में बर्फबारी, यूपी-एमपी-राजस्थान में बारिश और आंधी, जबकि जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में लैंडस्लाइड की घटनाएं।

Apr 08, 2026
उत्तर भारत में मौसम का असर: हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी, 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; यूपी में 15 मौतें

उत्तर भारत में मौसम का असर: हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी, 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; यूपी में 15 मौतें

हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी के बीच 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी। यूपी में बिजली गिरने से 72 घंटे में 15 लोगों की मौत, कई जिलों में ओले और तेज हवाएं।

Apr 06, 2026
उत्तर भारत में मौसम का बड़ा बदलाव: राजस्थान में ओले, यूपी में हादसे, हिमाचल-जम्मू में बर्फबारी

उत्तर भारत में मौसम का बड़ा बदलाव: राजस्थान में ओले, यूपी में हादसे, हिमाचल-जम्मू में बर्फबारी

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश और ओले। यूपी में हादसे, हिमाचल-जम्मू में बर्फबारी। IMD ने अलर्ट जारी किया।

Apr 05, 2026