एनएमआईएमएस नया रायपुर में खोलेगा कैंपस, सीएम विष्णु देव साय से प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

एनएमआईएमएस नया रायपुर में खोलेगा कैंपस, सीएम विष्णु देव साय से प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

By : Swadesh Bhopal
एनएमआईएमएस नया रायपुर में खोलेगा कैंपस, सीएम विष्णु देव साय से प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एनएमआईएमएस) नवा रायपुर में अपना कैंपस स्थापित करेगा। संस्थान के प्रतिनिधि जगदीश वी. पारिख ने बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंत्रालय महानदी भवन में सौजन्य भेंट की। पारिख ने मुख्यमंत्री को नया रायपुर के एडुसिटी में कैंपस स्थापित करने के प्रस्ताव की जानकारी दी। उन्होंने एनएमआईएमएस द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों और शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में भी बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ नया रायपुर में एडुसिटी का विकास कर रही है। इसके माध्यम से प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की उत्कृष्ट संस्थाओं में पढ़ने का अवसर मिलेगा और उन्हें बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के आने से युवाओं को मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त होगी।एडुसिटी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के संचालन से युवाओं के कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी और रोजगार के बेहतर अवसर सृजित होंगे।

एजुकेशनल हब बन रहा नवा रायपुर

राज्य सरकार नया रायपुर को एजुकेशनल हब के रूप में विकसित करने के लिए एडुसिटी का निर्माण कर रही है। इसमें मल्टी-डिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी, रिसर्च सेंटर, इन्क्यूबेशन हब, डिजिटल लाइब्रेरी, विज्ञान एवं नवाचार केंद्र और अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना प्रस्तावित है। इससे प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा, शोध और स्टार्टअप के अवसर मिलेंगे।

नवा रायपुर में पहले से ही आईआईआईटी, आईआईएम और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान संचालित हैं। एडुसिटी के विकसित होने से यहां शिक्षा का एक सशक्त और आधुनिक पारिस्थितिकी तंत्र तैयार होगा।भेंट के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

संबंधित सामग्री

CG state Festival: राज्योत्सव में आसमान से जमीन तक धमाल; 9 हेलीकॉप्टर करेंगे कलाबाजी, पलक अभिजीत बांधेंगे समां

CG state Festival: राज्योत्सव में आसमान से जमीन तक धमाल; 9 हेलीकॉप्टर करेंगे कलाबाजी, पलक अभिजीत बांधेंगे समां

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 1 से 3 नवंबर तक नवा रायपुर में होगा। सारंग टीम के 9 हेलीकॉप्टर करतब दिखाएंगे। पलक मुच्छल और अभिजीत भट्टाचार्य गाएंगे। लोकनृत्य और प्रदर्शनियाँ भी रहेंगी।<br/>

Oct 27, 2026
WhatsApp Hack: छत्तीसगढ़ मंत्रालय के कर्मचारियों का व्हाट्सएक ग्रुप हैक; नाम बदलकर रखा RTO E-Challan

WhatsApp Hack: छत्तीसगढ़ मंत्रालय के कर्मचारियों का व्हाट्सएक ग्रुप हैक; नाम बदलकर रखा RTO E-Challan

नवा रायपुर में मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों का व्हाट्सएप ग्रुप हैक हो गया। मंत्रालय जागृत ग्रुप का नाम बदलकर आरटीओ ई-चालान कर दिया गया। एडमिन ने सदस्यों को सतर्क किया है।

Oct 11, 2026