MP Board 10वीं-12वीं परीक्षा 13 फरवरी से, Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड

MP Board 10वीं-12वीं परीक्षा 13 फरवरी से, Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड

एमपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 13 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होंगी।

By : स्वदेश डेस्क
MP Board 10वीं-12वीं परीक्षा 13 फरवरी से, Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड

भोपालः मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाओं में इस साल 16.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनमें 9.53 लाख विद्यार्थी कक्षा 10वीं और 7.06 लाख विद्यार्थी कक्षा 12वीं के हैं।

10 फरवरी से होंगी प्रैक्टिकल एग्जाम

बोर्ड के अनुसार, नियमित छात्रों की प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाएं उनके स्कूलों में 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं, स्वाध्यायी छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर इसी अवधि में होंगी।

एग्जाम में ये गैजेट रहेंगे बैन

एमपी बोर्ड ने परीक्षाओं को निष्पक्ष और नकलमुक्त बनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि सामूहिक नकल पाए जाने पर पूरे परीक्षा केंद्र की परीक्षा निरस्त कर दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

नकल करते पकड़ाने पर जुर्माना और सजा

नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थी को 3 साल की जेल या 5 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। इतना ही नहीं, अगर कोई बाहरी व्यक्ति या स्कूल से जुड़ा कोई कर्मचारी छात्रों की नकल में मदद करता पाया गया, तो उसे भी 3 साल की सजा हो सकती है।



एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड-

एमपी ऑनलाइन की ऑफिशियल बेवसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।

इसके बाद एग्जामिनेशन/ इनरोलमेंट फॉर्म पर क्लिक करें।

फिर मैन एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 पर क्लिक करें।

यहां पर अपना एप्लिकेशन नंबर या रोल नंबर डालकर अपना प्रवेश पत्र देखें

फिर इसका प्रिंट निकाल कर रख लें।

परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश (Exam Guidelines)

सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा।

निर्धारित समय से 15 मिनट पहले के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।

सभी छात्रों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में बैठना होगा।

प्रश्न पत्र वितरण: सुबह 8:50 बजे

उत्तर पुस्तिका वितरण: सुबह 8:55 बजे

यदि परीक्षा तिथि के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।

आवश्यकता पड़ने पर मंडल समय में बदलाव कर सकता है, जिसकी सूचना संबंधित माध्यमों से दी जाएगी।

संबंधित सामग्री

NEET का पेपर देने वाले विद्यार्थियों के लिए यातायात व्यवस्था; ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी

NEET का पेपर देने वाले विद्यार्थियों के लिए यातायात व्यवस्था; ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी

भोपाल में रविवार को होने वाली री-नीट परीक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। मेट्रो निर्माण के चलते दो प्रमुख परीक्षा केंद्रों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

Jun 19, 2026
NEET री एग्जाम: हर केंद्र पर लगे जैमर और कैमरा, डॉक्टर तैनात, CRPF की निगरानी में पहुंचेंगे प्रश्नपत्र

NEET री एग्जाम: हर केंद्र पर लगे जैमर और कैमरा, डॉक्टर तैनात, CRPF की निगरानी में पहुंचेंगे प्रश्नपत्र

मध्यप्रदेश में रविवार को होने वाली रि-नीट परीक्षा के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। प्रश्नपत्र CRPF की निगरानी में पहुंचेंगे, जबकि परीक्षा केंद्रों पर जैमर, कैमरे, डॉक्टर और पुलिस बल तैना

Jun 19, 2026
 एमपी बोर्ड 10वीं सेकेंड एग्जाम रिजल्ट जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

एमपी बोर्ड 10वीं सेकेंड एग्जाम रिजल्ट जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

एमपी बोर्ड ने 10वीं सेकेंड एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब रोल नंबर से ऑनलाइन अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नई परीक्षा नीति के तहत यह छात्रों के लिए बड़ा अवसर साबित हुआ है।

Jun 16, 2026
MP में गरीब परिवार के 94 हजार बच्चों को अपनी पसंद के 20 हजार स्कूलों में मिला प्रवेश

MP में गरीब परिवार के 94 हजार बच्चों को अपनी पसंद के 20 हजार स्कूलों में मिला प्रवेश

मध्य प्रदेश में आरटीई के तहत 94 हजार बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश मिला। 25 अप्रैल तक आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, कई स्कूलों में अब भी कम दाखिले।

Apr 23, 2026
MP Board Result 2026: फेल छात्रों के लिए राहत, इसी साल पास होने का मौका

MP Board Result 2026: फेल छात्रों के लिए राहत, इसी साल पास होने का मौका

एमपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं में फेल छात्रों को दूसरा मौका दिया। 23 अप्रैल तक फॉर्म भरें, 7 से 26 मई के बीच परीक्षा होगी। इसी साल पास होने का मौका।

Apr 16, 2026