Breaking News
  • मानहानि केस: राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में हुई पेशी, 9 मार्च को अगली सुनवाई
  • असम में गृह मंत्री अमित शाहः भारत-बांग्लादेश सीमा पर वाइब्रेंट विलेज 2.0 लॉन्च
  • नई दिल्ली: AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा, हिरासत में लिए गए कुछ कार्यकर्ता
  • शिवाजी जयंती पर हंगामा: कर्नाटक में जुलूस पर पथराव, हैदराबाद में हिंदू-मुस्लिम पक्ष में विवाद
  • मैहर में पुतला दहन के रोकने के दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी झुलसे, ICU में भर्ती
  • AI कंटेंट पर ‘लेबल’ अनिवार्य: 3 घंटे में हटाना होगा डीपफेक, आज से नियम लागू

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

एमपी में SIR के बाद अंतिम सूची जारी

एमपी में SIR के तहत अंतिम मतदाता सूची जारी, 34 लाख नाम हटे

मध्य प्रदेश में SIR के बाद अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची जारी। 42 लाख से अधिक नाम हटे, नए आवेदनों को जोड़ा गया, भोपाल में सबसे ज्यादा असर।


एमपी में sir के तहत अंतिम मतदाता सूची जारी 34 लाख नाम हटे

Final voter List Release |

भोपाल। मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) का लंबा दौर आज अपने निर्णायक चरण में पहुंच गया है। चुनाव आयोग ने दावा-आपत्ति की पूरी प्रक्रिया के बाद आज (21 फरवरी) अंतिम फोटो युक्त मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। आज सारे बूथों पर BLO ने सूची का विमोचन भी कर दिया। 

कलेक्टर ने किया विमोचन 

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह, उप निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अंतिम मतदाता सूची का विमोचन किया। यह सूची 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानकर तैयार की गई है और प्रदेश भर में मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने का प्रयास रहा है।

42 लाख वोटर्स के नाम हटे

SIR के दौरान राज्य में कुल 42 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित, डुप्लिकेट और अन्य अयोग्य श्रेणियों के नाम शामिल हैं। वहीं, नए नाम जोड़ने के लिए करीब 1 लाख 69 हजार 573 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन पर विचार के बाद योग्य आवेदकों को अंतिम सूची में शामिल किया गया है। 

भोपाल में सबसे ज्यादा प्रभाव

राजधानी भोपाल की सात विधानसभा सीटों में SIR का असर सबसे अधिक दिखा है। यहां कुल मिलाकर 3.80 लाख से 4.38 लाख तक नाम कट चुके हैं। खासकर गोविंदपुरा और नरेला विधानसभा क्षेत्रों में करीब 2 लाख के आसपास वोटरों के नाम हटाए गए हैं। अन्य सीटों जैसे भोपाल मध्य, दक्षिण-पश्चिम और हुजूर में भी बड़ी संख्या में नाम हटे हैं, जबकि बैरसिया में अपेक्षाकृत कम प्रभाव पड़ा। इससे पहले ड्राफ्ट प्रकाशन दिसंबर 2025 में हुआ, जहां 42.74 लाख नामों को हटाने की पहचान हुई।

बता दे कि जनवरी-फरवरी 2026 तक चला, जिसमें राजनीतिक दलों और मतदाताओं ने आपत्तियां दर्ज कीं थी. इसके बाद आज 21 फरवरी को सभी जिलों में अंतिम सूची जारी कर दिया गया । मतदाता CEO मध्य प्रदेश की वेबसाइट (ceoelection.mp.gov.in) पर अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Related to this topic: