मध्य प्रदेश के रेलवे की तरफ से बड़ी सौगातें मिल रही है। अब अमृत भारत एक्सप्रेस को लेकर खबर सामने आई है। 23 फरवरी से पनवेल और 26 से अलीपुरद्वार से चलेगी नई ट्रेन। इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी एवं सतना
भोपाल। भारतीय रेलवे में हर दिन करोड़ों यात्री सफर करते हैं। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल कई बड़े फैसले लेता है। इसके साथ ही ट्रेन सफर को आसान और सुविधाजनक करने के लिए हर दिन बदलाव और नई ट्रेनें संचालित करता है। इसी कड़ी में एक और सौगात दी है। अब पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी होकर 23 फरवरी से पनवेल और 26 फरवरी से अलीपुरद्वार से वीकलीअमृत भारत ट्रेन की नियमित सेवाएं शुरू की जा रही है। ये ट्रेन पिपरिया, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों पर भी ठहराव लेगी।
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि इस नई अमृत भारत ट्रेन का नियमित संचालन प्रत्येक सोमवार 23 फरवरी से पनवेल और प्रत्येक गुरुवार 26 फरवरी से अलीपुरद्वार जंक्शन स्टेशन से चलेगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के उक्त चार स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
ये रहेगा इटारसी में ठहराव का समय
ट्रेन 11031 पनवेल से हर सोमवार को सुबह 11.50 बजे चलकर इटारसी 23.45 बजे होकर बुधवार को दोपहर 13.50 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी। वापसी में 11032 अलीपुरद्वार से गुरुवार को सुबह 04.45 बजे रवाना होकर अगले दिन इटारसी दोपहर 13.25 बजे हाल्ट लेकर शनिवार को प्रात: 05.30 बजे पनवेल जंक्शन पहुंचेगी।
इटारसी होकर ये तीन जोड़ी होली स्पेशल
ट्रेन संख्या और नाम तारीख प्रस्थान स्टेशन इटारसी आगमन
01481/01482: पुणे-दानापुर ट्रेन 23, 27, 02, 06/ 25, 1, 4 और 8 19.55/10.00 11.15/4.05
01143/01144 : एलटीटी-दानापुर 21- 28 और 1-8/22-01 और 2 से 9 10.30 और 21.30 21.30/17.30
01449/01450: पुणे-दानापुर 21- 28 और 1-8/22-01 और 2 से 9 15.30/5.00 5.40/1.20