मुरैना में दर्दनाक हादसा, कन्या भोज करने आईं बच्चियों में 3 की मौत, भर भराकर गिरी छत

मुरैना में दर्दनाक हादसा, कन्या भोज करने आईं बच्चियों में 3 की मौत, भर भराकर गिरी छत

मुरैना के अहरौली गांव में पूजा के बाद कन्याभोज के दौरान मंदिर की छत गिरने से तीन बच्चियों की मौत, चार घायल।

By : स्वदेश डेस्क
मुरैना में दर्दनाक हादसा, कन्या भोज करने आईं बच्चियों में 3 की मौत, भर भराकर गिरी छत

मुरैनाः मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पूजा और प्रसाद वितरण के दौरान मंदिर की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। पत्थर की पटियों से बनी छत के मलबे के नीचे दबने से तीन मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सोमवार दोपहर कैलारस थाना क्षेत्र के अहरौली गांव में हुआ।

जानकारी के अनुसार अहरौली गांव में स्थित चामड़ माता का मंदिर एक कमरेनुमा संरचना है, जिसकी छत पत्थर की पटियों से बनी हुई थी। सोमवार को गांव के एक परिवार द्वारा मंदिर में पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा के बाद कन्याभोज और प्रसाद वितरण होना था, जिसके लिए गांव के बच्चों को बुलाया गया था।

बच्चों पर गिरी मंदिर की छत

कन्याभोज के दौरान अधिकांश बच्चे मंदिर के अंदर मौजूद थे। इसी बीच अचानक एक पत्थर की पटिया चटक गई और देखते ही देखते पूरी छत ढह गई। इस हादसे में 11 वर्षीय वैष्णवी सिकरवार, 7 वर्षीय छाया गोस्वामी और 9 वर्षीय करिश्मा गोस्वामी की मलबे में दबकर मौत हो गई।

4 घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे में चार अन्य बच्चे घायल हुए हैं। घायलों में अहरौली निवासी योगेंद्र सिंह की तीन बेटियां-12 वर्षीय गुंजन, 8 वर्षीय परी और 6 वर्षीय विद्या शामिल हैं। इसके अलावा एक अन्य बच्चा भी घायल हुआ है। सभी घायलों को तत्काल कैलारस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे से पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। जैसे ही घटना की सूचना मिली, एएसपी सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। राहत और बचाव कार्य शुरू कर मलबा हटाया गया और स्थिति का जायजा लिया गया।

अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता घायलों के बेहतर इलाज की है। इसके साथ ही मंदिर की जर्जर हालत और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कराई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

संबंधित सामग्री

MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता और दल-बदल याचिका को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत ने अहम निर्देश दिया है।

Nov 04, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, 5 घंटे के भीतर दो बहनों की मौत; 4 बच्चों समेत 7 जिंदगियां खत्म

Shivpuri News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, 5 घंटे के भीतर दो बहनों की मौत; 4 बच्चों समेत 7 जिंदगियां खत्म

शिवपुरी में पांच घंटे के भीतर दो सगी बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम पसरा है। पुलिस दोनों घटनाओं की हर पहलू से जांच कर रही है।

Oct 30, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

शिवपुरी में दो अलग अलग घटनाओं में सगी बहनों अंजली और सीता रावत समेत 6 लोगों की कुएं में मौत हो गई। पति की मौत के बाद अंजली तनाव में थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Oct 29, 2026
CG Children Death Case: छत्तीसगढ़ के बोड़ला में 5 बच्चों की मौत, 17 अस्पताल में,  स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल

CG Children Death Case: छत्तीसगढ़ के बोड़ला में 5 बच्चों की मौत, 17 अस्पताल में, स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बोड़ला ब्लॉक के नंदिनी कुमान गांव में चार महीनों में पांच बच्चों की मौत हुई है। 17 बीमार बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। मौत की वजह की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

Oct 28, 2026