Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

भोपाल के एम्स स्टेशन से हुई मेट्रो की कमर्शियल शुरूआत, देश का 26वां मेट्रो शहर बनी राजधानी

भोपाल के एम्स स्टेशन से हुई मेट्रो की कमर्शियल शुरूआत, देश का 26वां मेट्रो शहर बनी राजधानी

भोपाल में रविवार 21 दिसंबर से मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू हो गया है। सुबह 9 बजे एम्स से पहली मेट्रो सुभाष नगर डिपो के लिए रवाना हुई।

भोपाल के एम्स स्टेशन से हुई मेट्रो की कमर्शियल शुरूआत देश का 26वां मेट्रो शहर बनी राजधानी

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार सुबह एक अलग नजारा देखने को मिला। शहर में सुबह 9 बजे एम्स स्टेशन से मेट्रो का पहला कमर्शियल रन शुरू हुआ। मेट्रो ने 6.2 किमी का सफर 30 मिनट में पूरा करते हुए 9:30 पर सुभाष नगर पहुंची। कमर्शियल रन शुरू होने के बाद करीब 100 यात्रियों ने सफर किया।

एक तो रविवार और छुट्टी का दिन था तो यात्री एक नए रोमांच के उत्साह में खुशी में नाचते झूमते दिखे। प्रॉयरिटी कॉरिडोर में चलने वाली मेट्रो की रफ्तार करीबन 50 से 60 किलो मीटर प्रतिघंटा औसतन रही।

देश का 26वां मेट्रो शहर

रविवार के दिन मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होने के साथ ही भोपाल देश का 26वां मेट्रो शहर बन गया। शुरुआती चरण में मेट्रो 8 स्टेशनों के बीच दिन में 17 ट्रिप चलाएगी। बता दें कि सबसे पहले मेट्रो की शुरूआत सिटी ऑफ जॉय यानी कोलकाता से हुई जो भोपाल तक पहुंच चुकी है। पहली मेट्रो 24 अक्टूबर 1984 को शुरू हुई यह सबसे पुरानी मेट्रो प्रणाली है। फिर दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, जयपुर, चेन्नई, कोच्चि, लखनऊ, हैदराबाद, नागपुर, नोएडा, गुजरात, कानपुर, पुणे,आगरा, इंदौर, पटना और अब भोपाल का नाम जुड़ गया है।

यात्रियों में दिखा उत्साह

अशोका गार्डन के लाला लाजपत राय निवासी आशीष पांडे अपने दोनों बच्चों को लेकर सुबह 9.30 बजे की मेट्रो से एम्स तक गए। दोनों बच्चे प्रतीक और नमन 40/- 40/- की टिकट लेकर पहली बार मेट्रो के अंदर से सफर कर भोपाल को देखा। मौसम अच्छा और संडे होने के कारण मेट्रो में भीड़ दिखी। मेट्रो के डिजिएम सोशल अरविन्द सोनी ने कहा कि हम यात्रीयों का पूरा ध्यान रखे हैं।

Related to this topic: