MP Patwari Transfer

MP Patwari Transfer: MP में बड़ा फेरबदल, पटवारियों के तबादले, आदेश जारी

मध्य प्रदेश में राजस्व विभाग में बड़े फेरबदल करते हुए 37 पटवारियों के तबादले कर दिए गए है। यह फेरबदल छतरपुर जिले में बड़े पैमाने पर किया गया है।

By : विकास जैन
MP Patwari Transfer: MP में बड़ा फेरबदल, पटवारियों के तबादले, आदेश जारी

MP Patwari Transfer: MP में बड़ा फेरबदल, 37 पटवारियों के तबादले, आदेश जारी

MP Patwari Transfer: मध्य प्रदेश में राजस्व विभाग में बड़े फेरबदल करते हुए 37 पटवारियों के तबादले कर दिए गए है। यह फेरबदल छतरपुर जिले में बड़े पैमाने पर किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय छतरपुर द्वारा जारी दो अलग-अलग आदेशों के तहत नगर और ग्रामीण तहसील क्षेत्रों के कुल 37 पटवारियों की नवीन अस्थायी पदस्थापना लागू कर दी गई है। जारी आदेश क्रमांक 511 एवं 520 के अनुसार स्थानांतरण के बाद आए नए पटवारियों को हल्के आवंटित किए गए हैं, जबकि कई कार्यरत पटवारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव और अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं।

छतरपुर नगर क्षेत्र (आदेश क्रमांक 511)

नव-स्थानांतरित पटवारी 

सुखदेव यादव: थरा
महेश शर्मा: गंगायच
अंकित कुमार तिवारी: धामची
अजेन्द्र पटेरिया: वारी
सूरज अहिरवार: रौरा
वर्षा शुक्ला: गठेवरा
भगवत पटेल: पिडपा
विनोद कुमार शुक्ला: अतनिया

हल्के में बदलाव वाले पटवारी

उमेष यादव गठेवरा से गोरगायं
देवराज अहिरवार ललोनी से देरी
रिचा रावत पिडपा से खौंप
जीतेन्द्र सिंह खोंप से ढडारी
राकेश कुमार तिवारी बूदौर से ललौनी
अमरलाल अहिरवार कांटी से बूदौर
रामअवतार अहिरवार ढडारी से कांटी
राहुल देव पटेल थरा से गुरैया

छतरपुर ग्रामीण क्षेत्र (आदेश क्रमांक 520)

नव-स्थानांतरित पटवारी

अरविन्द पटेल: दालौन 
रमेश प्रसाद कुशवाहा: अचट्ट 
नम्रता त्रिपाठी: टुडर
सोनल अग्रवाल: हतना 
मनोज घोष: महेवा 
अनिल कुमार अहिरवार: नेगुवा

हल्के में बदलाव वाले पटवारी

अनुराधा पटेल: कीरतपुरा (पूर्व: कुंड) 
रंजीत यादव: कुंड (पूर्व: मलपुरा)
सुनीता शिवहरे: मलपुरा (पूर्व: कालापानी) 
प्रीति गुप्ता: कालापानी (पूर्व: कीरतपुरा)
अमित कुमार सक्सेना: बिहटा (पूर्व: गहरवार) 
गोविन्द चौरसिया: खेरो (पूर्व: बसाटा)
सर्वेस यादव: बसाटा (पूर्व: हतना) 
रावेन्द्र सिंह: बौंडा (पूर्व: अचट्ट)
चंदा बाई पटेल: छापर (पूर्व: छिरावल) 
सुशील अहिरवार: दिदौल (पूर्व: बौंडा)
अनुप खरे: छिरावल (पूर्व: छापर) 
परशुराम कोंदर: ऑफिस कानूनगो शाखा (पूर्व: दिदौल)

इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार

सुभाष अरजरिया: रनगुवां (मूल हल्का: पहाड़गांव)
वीरेन्द्र जैन: कुर्रा (मूल हल्का: रामपुर)
अभिषेक गोस्वामी: गहरवार (मूल हल्का: ईशानगर)

तहसीलदारों को कड़े निर्देश 

प्रशासन ने नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और फसल गिरदावरी जैसे कार्यों को सम पर पूरा करने के लिए अधिकारियों को हिदायत दी है। एसडीएम कार्यालय ने तहसीलदार छतरपुर नगर और ग्रामीण को निर्देश दिया है कि भविष्य में किसी भी पटवारी का हल्का बदलने या उन्हें संलग्न करने से पहले अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय से अनिवार्य रूप से लिखित स्वीकृति लेनी होगी।

जल्द प्रभार सौंपने का आदेश

नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षकों को संबंधित राजस्व मंडलों में सभी पटवारियों का प्रभार-हस्तांतरण सुनिश्चित कराकर 2 दिवस के अंदर पालन प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय में भेजने का अल्टीमेटम दिया गया है।

संबंधित सामग्री

MP Patwari Transfer: MP में पटवारियों के तबादले, कई पटवारी यहां से वहां

MP Patwari Transfer: MP में पटवारियों के तबादले, कई पटवारी यहां से वहां

भोपाल राजस्व विभाग ने 19 पटवारियों के ताबदले किए है। तबादलों की एक सूची विभाग ने जारी भी कर दी है।

Jul 22, 2026