Madhya Pradesh sees a significant administrative reshuffle with 20 IAS transfers, including new collectors in 6 districts and major changes in several departments.
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 20 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए। नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल की नियुक्ति के 24 घंटे के भीतर हुई इस पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए, जबकि मुख्यमंत्री सचिवालय, उद्योग, जल संसाधन, ऊर्जा और वन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
राजेश राजौरा प्रशासन अकादमी के DG, डॉ. खाड़े मुख्यमंत्री के सचिव
अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा को मध्यप्रदेश प्रशासन अकादमी का महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। वहीं, इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम पी. खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव बनाया गया है। उनकी जगह भास्कर लक्षकार अब इंदौर संभाग के नए आयुक्त होंगे।
GIS-2027 की कमान नीरज मंडलोई को
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को जनवरी 2027 में भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS)-2027 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें उद्योग एवं एमएसएमई विभाग का प्रभार भी दिया गया है, जो अब तक प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह के पास था।
इन 6 जिलों को मिले नए कलेक्टर
वहीं, शहडोल के कलेक्टर केदार सिंह को लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।
अदिति गर्ग और प्रीति यादव को भोपाल में नई जिम्मेदारी
मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में ओएसडी सह आयुक्त बनाया गया है। वहीं, आगर मालवा कलेक्टर प्रीति यादव को औद्योगिक विकास निगम, इंदौर का कार्यकारी संचालक नियुक्त किया गया है।खरगोन की कलेक्टर भव्या मित्तल दो वर्ष की स्टडी लीव पर चली गई हैं। उनकी जगह गुरु प्रसाद को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
UCC ड्राफ्ट तैयार करने वाले अजय कटेसरिया बने पहली बार कलेक्टर
सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव अजय कटेसरिया को पहली बार किसी जिले का कलेक्टर बनाया गया है। उन्हें रतलाम की जिम्मेदारी मिली है।कटेसरिया ने लंबे समय से रुकी पदोन्नति प्रक्रिया को लागू करने के लिए पदोन्नति नियम-2025 तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली समान नागरिक संहिता (UCC) के मसौदे को तैयार करने में भी उनका अहम योगदान माना जाता है।
जल संसाधन संदीप यादव को, NVD ई. रमेश कुमार के पास
मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव के रूप में कार्यरत कुमार पुरुषोत्तम को कृषि उपज मंडी बोर्ड के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में भी उप सचिव बनाया गया है।मुख्यमंत्री के विश्वस्त अधिकारी संदीप यादव को जल संसाधन विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास अब केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध परियोजनाओं की जिम्मेदारी भी रहेगी।वहीं, नर्मदा घाटी विकास (NVD) विभाग का प्रभार प्रमुख सचिव ई. रमेश कुमार को सौंपा गया है। वे राजस्व विभाग के साथ यह अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
ऊर्जा विभाग मनीष सिंह को, PHE सचिन सिन्हा के पास
प्रशासन अकादमी के महानिदेशक पद से हटाए गए सचिन सिन्हा को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।वहीं, नीरज मंडलोई से ऊर्जा विभाग का प्रभार वापस लेकर इसे प्रमुख सचिव मनीष सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी के रूप में सौंपा गया है।
राघवेंद्र सिंह अब वन विभाग के प्रमुख सचिव
पिछले ढाई वर्षों से औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग संभाल रहे राघवेंद्र सिंह को अब वन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उनके पास आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
अफसरों की पूरी सूची
-
|
अधिकारी
|
वर्तमान पदस्थापना
|
नई पदस्थापना
|
|
के. सी. गुप्ता
|
अपर मुख्य सचिव, कुटीर
|
अपर मुख्य सचिव, उद्यानिकी
|
|
सचिन सिन्हा
|
महानिदेशक, प्रशासन अकादमी
|
अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE)
|
|
राघवेंद्र सिंह
|
प्रमुख सचिव, उद्योग
|
प्रमुख सचिव, वन
|
|
संदीप यादव
|
सचिव, उद्यानिकी
|
प्रमुख सचिव, जल संसाधन
|
|
जॉन किंग्सली
|
सचिव, उद्योग
|
सचिव, उद्योग (अतिरिक्त जिम्मेदारी/संशोधित प्रभार)
|
|
डॉ. सुदाम खाड़े
|
आयुक्त, इंदौर संभाग
|
सचिव, मुख्यमंत्री
|
|
भास्कर लक्षकार
|
आयुक्त, खाद्य
|
आयुक्त, इंदौर संभाग
|
|
अजय कटेसरिया
|
अपर सचिव, सामान्य प्रशासन
|
कलेक्टर, रतलाम
|
|
कुमार पुरुषोत्तम
|
प्रबंध संचालक, मंडी बोर्ड
|
अपर सचिव, मुख्यमंत्री
|
|
रत्नाकर झा
|
अपर आयुक्त, उज्जैन संभाग
|
कलेक्टर, अनूपपुर
|
|
केदार सिंह
|
कलेक्टर, शहडोल
|
अपर सचिव, लोक निर्माण
|
|
हर्षल पंचोली
|
कलेक्टर, अनूपपुर
|
कार्यपालन संचालक, एप्को
|
|
अदिति गर्ग
|
कलेक्टर, मंदसौर
|
ओएसडी, खाद्य विभाग
|
|
प्रीति यादव
|
कलेक्टर, आगर मालवा
|
कार्यकारी संचालक, औद्योगिक विकास निगम
|
|
मिशा सिंह
|
कलेक्टर, रतलाम
|
कलेक्टर, शहडोल
|
|
गुरु प्रसाद
|
उप सचिव, मुख्यमंत्री
|
कलेक्टर, खरगोन
|
|
दिव्यांक सिंह
|
अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन
|
कलेक्टर, मंदसौर
|
|
डॉ. शेर सिंह मीना
|
आयुक्त, नगर निगम सतना
|
कलेक्टर, आगर मालवा
|
|
सिद्धार्थ जैन
|
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत इंदौर
|
उप सचिव, मुख्यमंत्री
|
|
हिमांशु प्रजापति
|
कार्यकारी संचालक, औद्योगिक विकास निगम
|
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत इंदौर
|