Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश

महाराष्ट्र निकाय चुनावों में BJP का परचम, NCP-शिवसेना के साथ 214 निकायों पर आगे

महाराष्ट्र निकाय चुनावों में BJP का परचम, NCP-शिवसेना के साथ 214 निकायों पर आगे

महाराष्ट्र के 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। इसमें पहले दो परिषद और एक पंचायत सीट पर बीजेपी बिना विरोध के जीत मिली है। 118 पर बढ़त है।

महाराष्ट्र निकाय चुनावों में bjp का परचम ncp-शिवसेना के साथ 214 निकायों पर आगे

मुंबईः महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव में 286 नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव की मतगणना सुबह से चल रही है। अब तक के रुझान में सत्तारूढ़ महायुति 214 स्थानीय निकायों में स्पष्ट बढ़त बनाए हुए हैं। इसमें बीजेपी 118 निकायों में तो शिवसेना (एकनाथ शिंदे) 59 निकायों, एनसीपी ( अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) 37 निकायों में आगे चल रही है।

जहां सत्तारूढ महायुति आगे वहीं, विपक्षी महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) वर्तमान में केवल 49 निकायों में आगे हैं। वहीं, कांग्रेस 32 निकायों में बढ़त बनाए हुए हैं।

तीन निकायों में निर्विरोध जीती बीजेपी

आपको बता दें कि 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में से 253 में मतगणना जारी है। इसमें बीजेपी ने तीन सीटें पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं, इनमें डोंचाईचा नगर परिषद (धुले), अंगार नगर पंचायत (सोलापुर) के सदस्य और अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। वहीं, जामनेर नगर पालिका के अध्यक्ष चुनाव में कोई विपक्ष नहीं था।

जीत से गदगद हुए सीएम

निकाय चुनावों में बीजेपी को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। इस पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में महायुति की ‘सफलता’ बीजेपी संगठन और सरकार के संयुक्त प्रयास का नतीजा है। उन्होंने कहा कि हमने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा। मैंने सकारात्मक विकास एजेंडे पर आधारित अभियान चलाया। कभी भी किसी राजनीतिक नेता या पार्टी की आलोचना नहीं की।

लातूर की 5 में से 4 पर अध्यक्ष बीजेपी के

महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में लातूर जिले में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के रिजल्ट घोषित हो रहे हैं। यहां बीजेपी ने 5 में से 4 स्थानीय निकायों में अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की है।

Related to this topic: