मध्यप्रदेश की अनूठी बाइक यात्रा

‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ राइड को सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, 25 महिला बाइकर्स 7 दिन में तय करेंगी 1400 किमी का सफर

मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने वाली और महिला सशक्तिकरण की मिसाल ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ बाइक राइड

By : Admin
‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ राइड को सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, 25 महिला बाइकर्स 7 दिन में तय करेंगी 1400 किमी का सफर

मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ बाइक राइड का तीसरा संस्करण शनिवार को भोपाल से शुरू हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास से 25 महिला बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया। यह यात्रा 7 दिनों तक चलेगी। इस दौरान महिला बाइकर्स करीब 1400 किलोमीटर का सफर तय करेंगी और प्रदेश के कई ऐतिहासिक व पर्यटन स्थलों को देखेंगी।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के एमडी डॉ. इलैया राजा टी ने बताया कि ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ सिर्फ एक बाइक राइड नहीं है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण और साहस का प्रतीक है। इस यात्रा के जरिए महिलाएं प्रदेश के पर्यटन स्थलों का अनुभव करेंगी और उनका प्रचार-प्रसार भी करेंगी।

height=854

किन शहरों से गुजरेगी यात्रा?
यह यात्रा भोपाल से शुरू शनिवार 7 मार्च को भोपाल से शुरू हो चुकी है। जो अब सांची, उदयगिरि, चंदेरी, शिवपुरी, कूनो, ग्वालियर, दतिया, ओरछा और खजुराहो होते हुए वापस भोपाल पहुंचेगी। यह यात्रा 7 दिन में पूरी होकर 13 मार्च को वापस भोपाल में ही खत्म होगी। इस पहल का उद्देश्य मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना और राज्य को महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाना है।

height=854

कई राज्यों की महिलाएं शामिल
इस यात्रा में महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों की 25 महिला बाइकर्स हिस्सा ले रही हैं। इनमें कविता जाधव, प्रियंका, हेतल उपाध्याय, माधुरी नायक, कल्याणी पोटकर, मैथिली सिंह, पल्लवी देशमुख, राज नंदनी, दिव्या रमन, मयूरी सोनी, उन्नति चौरसिया, महक बाथम, सारा खान और सोना प्रियदर्शनी समेत अन्य राइडर्स शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया और विधायक हेमंत कटारे प्रस्तावक बने।

Nov 02, 2026