Breaking News
  • टी-20 वर्ल्ड कप- न्यूजीलैंड सुपर-8 में पहुंचा, कनाडा को 8 विकेट से हराया
  • 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, शाम 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा, भारत में दिखाई नहीं देगा
  • जम्मू कश्मीरः श्रीनगर में नाजिर अहमद भट के ठिकानों पर NIA की रेड
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत पहुंचे, मुंबई एयरपोर्ट पर किया लैंड
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अप्रत्यक्ष रूप से ईरान के साथ परमाणु वार्ता में शामिल होंगे
  • तेलंगाना निकाय चुनाव- 86 निकायों में जीते कांग्रेस के मेयर-अध्यक्ष
  • श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया, सुपर 8 पहुंचने की राह हुई कठिन

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

बुरहानपुर में पेपर लीक

MP में 10वीं क्लास के इंग्लिश का पेपर लीक, टीनर ने लगाया पेपर का वॉट्सएप स्टेटस

मध्यप्रदेश में 10वीं का इंग्लिश पेपर लीक, वॉट्सएप स्टेटस लगाया और चीटिंग करवाने की कोशिश की


mp में 10वीं क्लास के इंग्लिश  का पेपर लीक टीनर ने लगाया पेपर का वॉट्सएप स्टेटस

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में 10 क्लास का पेपर टीचर ने लीक कर दिया। पेपर शुरू होते ही उन्होंने फोटो खींचकर वॉट्सएप पर स्टेटस लगा दिया। मामला सामने आने के बाद महिला टीचर को निलंबित कर दिया गया है जबकि केंद्र अध्यक्ष को बदल दिया गया है।

चीटिंग करवाने के लिए फोटो खींचा

यह मामला मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले की खकनार तहसील में स्थित तुकईथड़ का है। जहां तुकईथड़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 10वीं बोर्ड के इंग्लिश का पेपर आयोजित किया गया था। जानकारी के अनुसार, सुबह 9:06 बजे महिला टीचर राजकुमारी सोनी के व्हाट्सएप स्टेटस पर इंग्लिश के पेपर की फोटो लगी थी। जिसके बाद सूचना मिलते ही कलेक्टर हर्ष सिंह और जिला पंचायत CEO सृजन वर्मा तुरंत एग्जामिनेशन सेंटर पहुंचे और टीचर से पूछताछ की।

पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने एक अनुपस्थित स्टूडेंट के क्वेश्चन पेपर का फोटो खींचा। जांच में यह भी सामने आया कि वह यह फोटो किसी दूसरे व्यक्ति को भेज रही थी, ताकि क्वेश्चन पेपर को सॉल्व करके चीटिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सके।

प्रशासन ने की कार्रवाई
प्रशासन ने कारवाई करते हुए महिला टीचर को निलंबित कर दिया है। मामले की पूरी जांच के निर्देश भी जारी किए गए हैं और पूछताछ के लिए टीचर को पुलिस की टीम थाने लेकर गई है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:40 बजे 109 स्टूडेंट्स को एंट्री दी गई थी और क्वेश्चन पेपर तय समय पर बांटे गए थे। हालांकि, फोटो पोस्ट होने का समय 9:06 बजे था, इसलिए प्रशासन का दावा है कि क्वेश्चन किसी भी तरह से लीक नहीं हुआ।

MP बोर्ड 2026 गाइडलाइन
MP बोर्ड 2026 में परीक्षा में नकल रोकने के लिए कई सख्त नियम लागू किए गए हैं। इनमें शामिल हैं-

  • परीक्षा केंद्र पर शिक्षकों की नियमित जांच की जाएगी।

  • क्लास में मोबाइल ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है। 

  • शिक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन रैंडम तरीके से लगेगी।

साथ ही जिन शिक्षकों के बच्चे पेपर दे रहे हैं, उन्हें ड्यूटी नहीं दी जाएगी। 

 

Related to this topic: