Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Madhu Singh Amethi

Madhu Singh Amethi: अधीनस्थ सेवा आयोग में मधु सिंह का चयन, गांव में खुशी की लहर

विकासखंड भादर के घोरहा गांव निवासी जयेन्द्र बहादुर सिंह की बेटी मधु सिंह का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में चयन होने पर परिवार के साथ पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


madhu singh amethi अधीनस्थ सेवा आयोग में मधु सिंह का चयन गांव में खुशी की लहर

Madhu Singh Amethi: अधीनस्थ सेवा आयोग में मधु सिंह का चयन, गांव में खुशी की लहर |

शिवपूजन मिश्रा, भादर (अमेठी): विकासखंड भादर के घोरहा गांव निवासी जयेन्द्र बहादुर सिंह की बेटी मधु सिंह का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में चयन होने पर परिवार के साथ पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मधु ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मधु सिंह ने बताया कि लक्ष्य हासिल करने की राह में कई तरह की कठिनाइयां सामने आईं, लेकिन उन्होंने परेशानियों को दरकिनार करते हुए अपनी तैयारी पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा। लगातार मेहनत और परिवार के सहयोग एवं मार्गदर्शन से उन्हें सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और पूरे परिवार को देते हुए कहा कि परिवार ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मधु सिंह दो बहनों और एक भाई में हैं। उनके बड़े भाई भारतीय सेना में सेवा देकर देश की सुरक्षा में योगदान दे रहे हैं। अब बहन के उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में चयनित होने से परिवार में खुशी दोगुनी हो गई है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने भी मधु की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गांव की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

मधु के चयन की जानकारी मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों की ओर से बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। इस अवसर पर परिवार की ओर से सुंदरकांड पाठ और पूजन-अर्चन कराया गया। इसके बाद एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के श्रीराम कलप सिंह, विजेन्द्र बहादुर सिंह (मुन्ना बड़े बाबू), रणविजय सिंह फौजी, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, राम अभिलाष सिंह, राजेश सिंह, सुग्रीव सिंह और अभय सिंह समेत अन्य लोग मधु सिंह के घर पहुंचे और उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

परिवार के सदस्यों ने घर पहुंचकर बेटी को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देने वाले सभी क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि मधु की सफलता से गांव की बेटियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Related to this topic: