शिवपुरी। मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आया। लाडली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी हो गई है और 1.24 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते में 1500-1500 रुपये भेज दिए गए हैं। भाई दूज के मौके पर बहनों को यह रकम किसी तोहफे से कम नहीं लगेगी।
पिछोर से मुख्यमंत्री ने भेजी राशि
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने शुक्रवार को शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से यह किस्त जारी की। यहीं से उन्होंने प्रदेश भर की लाखों महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए। हर महीने मिलने वाली इस रकम का इंतजार कई घरों में बेसब्री से रहता है, क्योंकि यह छोटे-मोटे घरेलू खर्चों में सीधी मदद बन जाती है।
लाड़ली बहनों को मिला उपहार..... 💫 💫 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछोर, जिला- शिवपुरी से प्रदेश की 1.24 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹1,831 करोड़+ की राशि का अंतरण किया। #LadliBehnaMP #MadhyaPradesh #WomenEmpowerment https://t.co/GsAXcJbvhh
— MP MyGov (@MP_MyGov) November 13, 2026
कैसे चेक करें अपना स्टेटस
जिन महिलाओं को यह देखना है कि उनके खाते में पैसा आया या नहीं, वे योजना के पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं। बैंक खाते में मैसेज या पासबुक एंट्री से भी रकम की पुष्टि की जा सकती है।
स्टेटस चेक करने के लिए लाडली बहना योजना के पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं
यहां आवेदन एवं भुगतान की स्थिति पर क्लिक करें
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी भरें
मोबाइल पर ओटीपी आएगा, उसे भरें
आपके भुगतान की स्थिति की जानकारी आपको मिल जाएगी
दो बार बढ़ चुकी है योजना की राशि
लाडली बहना योजना की राशि अब तक दो बार बढ़ाई जा चुकी है। साल 2023 में जब योजना शुरू हुई थी, तब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये मिलते थे। अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया। इसके बाद पिछले साल नवंबर में राशि एक बार फिर बढ़ी और 1500 रुपये प्रति माह हो गई।