कुबेरेश्वर धाम रुद्राक्ष महोत्सव और महाशिवरात्रि मेले के लिए सीहोर स्टेशन पर 21 जोड़ी सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव। पढ़ें पूरी सूची और तारीखें।
भोपाल। 14 फरवरी से शुरू होने वाले Rudraksha Mahotsav और Mahashivratri Mela के दौरान कुबेरेश्वर धाम में भारी श्रद्धालु भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। पश्चिम मध्य रेलवे ने सीहोर रेलवे स्टेशन पर 21 जोड़ी सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव करने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार ये सभी ट्रेनें भोपाल, हिरदाराम नगर और इटारसी के रास्ते चलती हैं। पश्चिम मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि इस अस्थायी ठहराव की अवधि 13 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक रहेगी।
श्रद्धालुओं की भीड़ और विशेष ट्रेनें
Rudraksha Mahotsav: कुबेरेश्वर धाम में इस दौरान रोजाना लगभग 1 लाख भक्त महाराष्ट्र, दक्षिण भारत, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र, गुजरात समेत अन्य क्षेत्रों से दर्शन के लिए आएंगे। इसके अलावा भोपाल से उज्जैन तक तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है, ताकि यात्रियों को यात्रा में सुविधा हो।
अस्थायी स्टॉपेज वाली प्रमुख ट्रेनें
कुछ प्रमुख ट्रेनें जिनका सीहोर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव रहेगा
- 12923/12924 Dr. Ambedkar Nagar - Nagpur Superfast
- 19301/19302 Dr. Ambedkar Nagar - Yeshvantpur
- 22911/22912 Indore - Howrah Kshipra
- 20414/20413 Indore - Varanasi
- 19313/19314 Indore - Patna
- 19305/19306 Dr. Ambedkar Nagar - Kamakhya
- 22645/22646 Indore - Thiruvananthapuram North
- 22191/22192 Indore - Jabalpur
- 12719/12720 Jaipur - Hyderabad
- 17019/17020 Hisar - Hyderabad
- 22909/22910 Valsad - Puri
- 20814/20813 Jodhpur - Puri
- 15560/15559 Ahmedabad - Darbhanga
- 19413/19414 Ahmedabad - Kolkata
- 22829/22830 Bhuj - Shalimar
- 22673/22674 Jodhpur - Mannargudi
- 22468/22467 Gandhinagar Capital - Varanasi
- 19489/19490 Ahmedabad - Gorakhpur
यात्रियों के लिए सलाह: यात्रा योजना बनाते समय इस अस्थायी ठहराव और भीड़ को ध्यान में रखें। रेलवे द्वारा जारी अस्थायी ठहराव की जानकारी यात्रियों की सुविधा और समय पर दर्शन सुनिश्चित करने के लिए दी गई है।