Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

मेहंदी में डांस करते मौत, हार्ट अटैक

Khargone News: शादी में डांस करते मामा को हार्ट अटैक, मेहंदी में मौत से पसरा मातम

खरगोन के ओझरा गांव में मेहंदी की रस्म के दौरान दूल्हे के मामा की डांस करते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन पहले इसे डांस स्टेप समझते रहे।


khargone news शादी में डांस करते मामा को हार्ट अटैक मेहंदी में मौत से पसरा मातम

खरगोन: जिले के ओझरा गांव में खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। मेहंदी की रस्म के दौरान दूल्हे के मामा डांस करते-करते अचानक जमीन पर गिर पड़े। शुरुआत में परिजनों को लगा कि यह उनके डांस का हिस्सा है, लेकिन जब वे काफी देर तक नहीं उठे तो उन्हें संभालने दौड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मेहंदी की रात बना दर्दनाक पल

मंगलवार रात शादी के घर में मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। ढोल और गानों की धुन पर परिवार के लोग झूम रहे थे। इसी दौरान बड़वानी जिले के पिपलुद गांव निवासी 40 वर्षीय घनश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ नाच रहे थे।

नाचते-नाचते वे अचानक लड़खड़ाए और जमीन पर गिर पड़े। कुछ सेकंड तक लोग इसे उनका डांस मूव समझते रहे। लेकिन जब उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो माहौल बदल गया।

अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत की पुष्टि

परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि की। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे डांस करते दिखाई दे रहे हैं और फिर अचानक गिर पड़ते हैं।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

घनश्याम यादव पेशे से किसान थे और करीब आठ एकड़ जमीन पर खेती करते थे। उनके परिवार में पत्नी और एक इकलौता बेटा भोला यादव है, जो आठवीं कक्षा में पढ़ता है।

वे अपने भांजे अंकित और भांजी रजनी की शादी में मामेरा लेकर शामिल होने ओझरा आए थे। परिवार में शादी की लगभग सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं।

सादगी से होगी शादी

घनश्याम के बड़े भाई बलिराम यादव ने बताया कि वे दो भाई थे और घनश्याम सबसे छोटे थे। पूरा परिवार शादी में शामिल होने आया था। अब इस दुखद घटना के बाद शेष रस्में सादगी से पूरी की जाएंगी।

एक पल पहले जहां जश्न और संगीत था, वहीं अगले ही पल घर में सन्नाटा छा गया। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है। खुशी के बीच भी कभी-कभी ऐसा दर्द आ जाता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती।
 

Related to this topic: