Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश

Satna Theft News

Satna Theft: सतना में चोरी की बड़ी वारदात, 15 लाख के जेवरात पार

सतना जिले के नागौद थाना एवं पोड़ी चौकी क्षेत्र के वीरपुर गांव में चोरों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।


satna theft सतना में चोरी की बड़ी वारदात 15 लाख के जेवरात पार

Satna Theft: सतना में चोरी की बड़ी वारदात, 15 लाख के जेवरात पार |

अमन शुक्ला, सतना: सतना जिले के नागौद थाना एवं पोड़ी चौकी क्षेत्र के वीरपुर गांव में चोरों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने रामलखन पटेल के घर की बाहरी दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सास, बहू एवं बेटी के करीब 13 से 15 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। 

दीवार में सेंध लगाकर चोरी

घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात के समय घर की बाहरी दीवार में सेंध लगाकर रास्ता बनाया और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने घर में रखे आभूषणों को निशाना बनाया। वारदात के बाद चोरों ने पास ही स्थित महेंद्र कुशवाहा के घर में भी प्रवेश किया, लेकिन वहां वे चोरी की वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। 

एक हिरासत में, पूछताछ जारी

एक ही क्षेत्र में लगातार दो घरों में घुसने की घटना ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।  चोरी की वारदात में पुलिस को अहम सुराग कोदुलाल कुशवाहा के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से मिला है। कैमरे की फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति वारदात के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश तेज की और चैना पिता छोटेलाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उसे पूर्व में शातिर चोर बताया जा रहा है। पुलिस उससे चोरी की वारदात में उसकी भूमिका, संभावित साथियों तथा चोरी गए आभूषणों के संबंध में पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Related to this topic: