MP Police New DGP: मध्य प्रदेश में नए पुलिस पुलिस महानिदेशक की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। वर्तमान पुलिस डीजीपी कैलाश मकवाना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके स्थान पर नए पुलिस मुखिया के चयन के लिए राज्य सरकार ने 12 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों का प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। मीडिया की खबरों के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली में UPSC की बैठक होने वाली है, जिसमें तीन अफसरों का फाइनल पैनल तय किया जाएगा और उसी दिन नए डीजीपी के नाम की घोषणा होने की पूरी उम्मीद है।
चर्चा में तीन नाम सबसे आगे
प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव DG, होमगार्ड: आईपीएस अधिकारी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को मध्य प्रदेश का डीजीपी बनाया जाता है तो वह इतिहास रच सकती है। क्योंकि वह प्रदेश की पहली महिला डीजीपी होंगी। उनकी सेवानिवृत्ति फरवरी 2028 में है। सुप्रीम कोर्ट के दो साल के अनिवार्य कार्यकाल के नियम के तहत, डीजीपी बनने पर उनका कार्यकाल नवंबर 2029 तक रहेगा।
वरुण कपूर DG, जेल: आईपीएस अधिकारी वरूण कपूर जो वर्तमान में डीजी जेल है। उनका रिटायरमेंट मई 2027 में है, लेकिन डीजीपी बनने पर उनका कार्यकाल नवंबर 2028 तक रहेगा।
उपेंद्र जैन DG, EOW: आईपीएस अधिकारी उपेंद्र जैन आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ का लंबा अनुभव इनके पक्ष में जाता है। इनका रिटायरमेंट अगस्त 2027 में है, और डीजीपी पद पर चयन होने पर इनका कार्यकाल नवंबर 2029 तक चलेगा।
चयन की पूरी प्रक्रिया
नियमों के तहत UPSC की बैठक में भेजे गए 12 नामों में से तीन वरिष्ठ और योग्य अधिकारियों का पैनल तैयार किया जाएगा। इसके बाद राज्य सरकार इस पैनल में से किसी एक नाम को नए डीजीपी के रूप में चुनेगी। नवंबर के पहले हफ्ते में होने वाली इस बैठक पर पूरे प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों की नजरें टिकी हुई हैं।